वाराणसी में विद्युत पेंशनर्स परिषद का सम्मेलन:उठी कैशलेस इलाज की मांग, 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

Sep 26, 2026 - 18:44
0
वाराणसी में विद्युत पेंशनर्स परिषद का सम्मेलन:उठी कैशलेस इलाज की मांग, 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा
वाराणसी में विद्युत पेंशनर्स परिषद का छठा आंचलिक सम्मेलन शनिवार को महमूरगंज स्थित शगुन लॉन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए कैबिनेट मंत्री तथा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) को 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। महासचिव अतीन गांगुली ने संगठन का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों का लाभ देने, राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और एलएमबी-10 की सुविधा यथावत रखने की प्रमुख मांगें रखीं। मंत्री अनिल राजभर ने मांगों के न्यायसंगत समाधान का आश्वासन दिया और प्रदेश के करीब 78 हजार संविदाकर्मियों को आउटसोर्स निगम में शामिल कराने का मुद्दा भी मंच से उठाया। समारोह में 80 वर्ष से अधिक आयु के 45 वरिष्ठ पेंशनरों को शाल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अंचल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन के दूसरे सत्र में आगामी दो वर्षों के लिए कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें ए.के. सिंह को अध्यक्ष और अतीन गांगुली को महासचिव चुना गया। स्वागत अध्यक्ष डॉ. आरबी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और संचालन आरके वाही ने किया। सम्मेलन को ई. ए.के. सेठ, ई. अनिल वर्मा, कप्तान सिंह, ई. पी.पी. सिंह, ओपी सिंह व ई. अवधेश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस दौरान करीब एक हजार पेंशनर्स उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User