वार्ड 29 में नालियां चोक, स्कूल तक पहुंचा पानी:डीएम से शिकायत, क्षेत्रवासियों ने स्थलीय निरीक्षण और एंटी-लार्वा छिड़काव की मांग की

Oct 01, 2026 - 16:51
0
वार्ड 29 में नालियां चोक, स्कूल तक पहुंचा पानी:डीएम से शिकायत, क्षेत्रवासियों ने स्थलीय निरीक्षण और एंटी-लार्वा छिड़काव की मांग की
बरेली के वार्ड 29 में पानी भरने और गंदगी की समस्या को लेकर लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। कई मोहल्लों में नाले-नालियां कूड़े से भरे हैं, जिससे बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा। इसका असर रहपुरा चौधरी के प्राथमिक विद्यालय पर भी दिख रहा है। स्कूल परिसर में पानी जमा होने से बच्चों को दिक्कत हो रही है। नए ठेकेदार आने के बाद भी सफाई में सुधार नहीं हुआ। हाजी शकील अहमद के नेतृत्व में दिए पत्र में वार्ड की सफाई, कूड़ा उठाने और पानी निकासी की मांग की गई। क्षेत्रवासियों ने डीएम से मौके पर जांच और नाले-नालियों की विशेष सफाई कराने को कहा। उन्होंने स्कूल परिसर की सफाई और एंटी-लार्वा छिड़काव की मांग की। जमा पानी से मच्छरों का खतरा है। लापरवाही मिलने पर ठेकेदारों पर कार्रवाई की बात कही गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User