वडनगर से काशी जा रही बाइक यात्रा मिर्जापुर पहुंची:कार्यकर्ताओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए, फिर काशी रवाना हुए

Oct 07, 2026 - 10:26
0
वडनगर से काशी जा रही बाइक यात्रा मिर्जापुर पहुंची:कार्यकर्ताओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए, फिर काशी रवाना हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वडनगर से काशी जा रही बाइक यात्रा का मंगलवार को मिर्जापुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने अटल चौक स्थित होटल अभिनव में यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक ने बाइक यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने यात्रा के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के उद्देश्यों पर भी चर्चा हुई। सेवा और जनकल्याण के कार्य आगे बढ़ाने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने अभियान के माध्यम से समाज के बीच सेवा कार्यों को बढ़ावा देने और लोगों के हित में काम करने की बात कही। स्वागत कार्यक्रम के बाद बाइक यात्रा में शामिल कार्यकर्ता मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे। यहां सभी ने मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और देश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। दर्शन के बाद काशी के लिए रवाना हुई यात्रा मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद बाइक यात्रा में शामिल कार्यकर्ता काशी के लिए रवाना हो गए। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया और सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User