वेस्ट यूपी में जनसभाएं करेंगे असदुद्दीन ओवैसी:अक्टूबर में रामपुर से आगाज, मेरठ भी आएंगे
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पश्चिमी यूपी में लगातार दौरे करेंगे। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए ओवैसी ने सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। पार्टी ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। ऐसे में हैदराबाद से सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी अब यूपी में अपने दौरे शुरू करेंगे। इनकी शुरुआत वेस्ट यूपी से करेंगे। ओवैसी पश्चिमी यूपी में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों वाली विधानसभा सीटों पर जाकर खुद रैली करेंगे। जबकि अन्य सीटों पर पार्टी के अन्य नेता जाएंगे। पहले चरण में वेस्ट यूपी में जनसभाएं ओवैसी का पश्चिमी यूपी में दौरा अक्टूबर से शुरू हो रहा है। यूपी में वो रामपुर, कैराना, मेरठ, मुरादाबाद सहित अन्य जिलों में जाएंगे। अक्टूबर से शुरू होकर ये दौरे पहले चरण में नवंबर तक चलेंगे। पश्चिमी यूपी में लगातार दौरों के बाद ओवैसी पूर्वांचल, अवध भी जाएंगे। मुसलमानों को साधकर सपा के वोटबैंक में सेंधमारी 18 अक्टूबर को रामपुर, 25 अक्टूबर को कैराना और शामली में दौरा करेंगे। 7 नवंबर को मेरठ में जनसभा होगी। पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं के अलावा क्षेत्रीय, स्थानीय नेता भी ओवैसी की जनसभाओं की तैयारियों में जुट गए हैं। इनका मुख्य उद्देश्य इन जनसभाओं के जरिए मुसलमानों को एकजुट करना है। ताकि मुस्लिम वर्ग के माध्यम से सपा के वोटों में सेंधमारी की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)