बारिश-तेज हवाओं से फसलों को भारी नुकसान:खेतों में पहुंचकर अधिकारियों ने लिया जायजा, किसानों को शीघ्र सहायता का भरोसा
बहराइच जिले में शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश और तेज हवाओं से किसानों की फसलें खराब हो गईं। धान, केला, गन्ना और मक्का की खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर रविवार सुबह दस बजे से सभी तहसीलों में प्रशासनिक टीमें नुकसान का जायजा लेने में जुट गईं। पयागपुर के उपजिलाधिकारी संजय पांडेय की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने गुजरा, बनपुरवा समेत कई गांवों का दौरा किया। अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर धान, गन्ना, मक्का और केले की खराब हुई फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से बात कर उनकी समस्याएं और नुकसान की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिया कि सर्वे के आधार पर नुकसान का अनुमान लगाकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पात्र किसानों को नियमों के हिसाब से सहायता दी जाएगी। प्रशासनिक टीमों के गांवों में पहुंचने से किसानों को राहत की उम्मीद जगी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)