विधायक शलभमणि ने अधिकारी को लगाई फटकार:बोले- 26वीं बार भेज रहे, 27वीं बार मैं आऊंगा, महिला का लंबित भुगतान नहीं हो रहा था

Oct 02, 2026 - 21:36
0
विधायक शलभमणि ने अधिकारी को लगाई फटकार:बोले- 26वीं बार भेज रहे, 27वीं बार मैं आऊंगा, महिला का लंबित भुगतान नहीं हो रहा था
देवरिया में शुक्रवार शाम 8 बजे सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी का एक वीडियो सामने आया। इसमें वह एक महिला के पति की मौत के बाद लंबित भुगतान के मामले को लेकर बीएसए डां रामजीयावन मौर्य को फटकार रहे हैं। 55 सेकेंड के वीडियो में विधायक अधिकारी से बोले रहे कि बार-बार इस बेचारी महिला को कार्यालय के चक्कर क्यों लगवा रहे हैं। इनका भुगतान क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने अफसर से कहा- महिला को अखिरी बार आपके कार्यालय भेज रहा हूं। काम करवाइए, ये 26वीं बार है, 27वीं बार मैं खुद आऊंगा ऑफिस। जनता दर्शन में पहुंची थी महिला वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे का है। उस समय विधायक अपने आवास पर जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान तृप्ति दीक्षित परिवार के साथ विधायक शलभ मणि से मिलने पहुंचीं। उन्होंने पति की मौत के बाद बेसिक शिक्षा विभाग से भुगतान नहीं होने की शिकायत करते हुए विधायक को प्रार्थना पत्र दिया। 6 महीने से भुगतान नहीं होने की शिकायत प्रार्थना पत्र देखने के बाद विधायक ने बीएसए को फोन किया। वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि महिला के पति बेसिक शिक्षा विभाग में थे। उनके निधन के बाद पत्नी को 6 महीने से एक रुपया भी नहीं मिला है। विधायक ने कहा महिला कई बार कार्यालय के चक्कर लगा चुकी हैं। तीन बच्चों की जिम्मेदारी का दिया हवाला वीडियो में विधायक ने महिला के तीन बच्चों का भी जिक्र किया। उन्होंने अधिकारी से सवाल किया महिला को बार-बार कार्यालय के चक्कर क्यों लगवाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारी को मामले का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। महिला और पति का नाम भी लिया विधायक ने फोन पर महिला का नाम तृप्ति दीक्षित और उनके दिवंगत पति का नाम मारकंडेय दीक्षित बताया। उन्होंने अधिकारी से मामले में लापरवाही नहीं करने की बात कही। अब पढ़िए विधायक ने बीएसए से क्या कहा... 'हम माध्यमिक का फोन तुम्हें क्यों लगाएंगे? देवरिया बेसिक शिक्षा में हैं... बेसिक शिक्षा में थे ये। इनका देहांत हो गया, उनकी पत्नी हैं। 6 महीने से ₹1 तो तुम लोगों ने दिया नहीं, इसको चक्कर कटवा रहे हो। इनका नाम है तृप्ति दीक्षित और 25 बार तुम्हारे ऑफिस जा चुकी हैं, ठीक है? 25 बार तुम्हारे ऑफिस जा चुकी हैं, 26वीं बार भेज रहा हूँ और 27वीं बार मैं स्वयं आऊँगा इसको लेके।" "तुम लोग इतना अंधेरगर्दी मचा रखे हो, एक विधवा लेडी है, पति की डेथ हो गई, तीन-तीन बच्चे हैं। क्यों 25 बार दौड़ाते हो इनको?" "मैं इनको भेज रहा हूँ, अगली बार मैं स्वयं आऊँगा इनको लेके। इनका तत्काल काम करना। हां, तृप्ति दीक्षित, वाइफ ऑफ स्वर्गीय मार्कंडेय दीक्षित।" -------------------------------- यह खबर भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में छात्रा का पीछा किया, छेड़खानी की: विरोध किया तो युवक ने थप्पड़ मारा, कॉलेज जाते समय सुनसान गली की वारदात मुजफ्फरनगर में कॉलेज जा रही एक छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ की। युवक ने छात्रा को धक्का दिया और थप्पड़ भी मारा। शुक्रवार दोपहर घटना के दो वीडियो सामने आए। पहले वीडियो में युवक छात्रा का पीछा करता नजर आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User