टाइगर श्राफ पर मुंबई में फायरिंग:जुहू में बाइक सवारों ने हमला किया, ड्राइवर घायल
एक्टर टाइगर श्राफ पर मुंबई में फायरिंग हुई है। जुहू में बाइक सवारों ने उन पर गोलीबारी की। फायरिंग में उनका ड्राइवर घायल हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ जब जुहू के पुष्पा पार्क इलाके के पास थे, तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग वहां पहुंचे। हमलावरों ने बिना किसी कहासुनी के अचानक टाइगर की गाड़ी पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अचानक हुए इस हमले में टाइगर के ड्राइवर और पास में मौजूद एक ऑटो-रिक्शा वाले को भी गोलियां लगी हैं। घटना के तुरंत बाद घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया। मुंबई पुलिस का कहना है कि गोलीबारी की घटना में एक्टर टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। टाइगर पर हमले का यह वीडियो वायरल है… फायरिंग की वजह साफ नहीं, CCTV खंगाल रही पुलिस हमला क्यों हुआ, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की बाइक का नंबर और उनकी पहचान की जा सके। पुलिस चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)