विद्यार्थियों को मिली 12.82 लाख की छात्रवृत्ति:अमरोहा में बांटे गए कंप्यूटर प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र
अमरोहा में सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना (कक्षा 9-10) के 288 और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) के 195 छात्र-छात्राओं सहित कुल 483 विद्यार्थियों को 12.82 लाख रुपये की धनराशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजी गई। इस दौरान लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र भी सौंपे गए। साथ ही, शादी अनुदान योजना के तहत पांच पात्र लाभार्थियों और निःशुल्क ओ-लेवल (O-Level) एवं सीसीसी (CCC) कंप्यूटर प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवक-युवतियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, विधायक राजीव तरारा, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी और नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)