'द पिलर्स' में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:छात्रों ने नौका विहार पर दिया स्वच्छता का संदेश, सफाईकर्मियों को बांटे डस्टबिन

Oct 02, 2026 - 16:56
0
'द पिलर्स' में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:छात्रों ने नौका विहार पर दिया स्वच्छता का संदेश, सफाईकर्मियों को बांटे डस्टबिन
गोरखपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को 'द पिलर्स' समूह ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। द पिलर्स पब्लिक स्कूल, सिविल लाइन्स में प्रार्थना सभा और भजनों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यहां विद्यार्थियों ने लघु नाटिकाओं, भाषण और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से दोनों महापुरुषों के आदर्शों व देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं, द पिलर्स सिक्टौर शाखा की ओर से शहर के नौका विहार पर स्वच्छता एवं नागरिक जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता पर केंद्रित एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर सफाईकर्मियों को डस्टबिन, मास्क और हैंड ग्लव्स वितरित कर उनके काम को सराहा गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन को सादगी व कर्तव्यनिष्ठा का सबसे बड़ा उदाहरण बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User