विहिप अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी पर चलाएगा तीन दिवसीय अभियान:जनसंपर्क, समिति विस्तार और सत्संग से लोगों को जोड़ेगा संगठन
संभल में शनिवार को 12 बजे विश्व हिंदू परिषद की ओर से श्रद्धेय अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य तीन दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जनसंपर्क, समितियों के गठन एवं विस्तार तथा सत्संग के माध्यम से समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर रामलीला मैदान स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग संगठन मंत्री गौरव प्रताप ने कहा कि अशोक सिंघल ने अपना संपूर्ण जीवन सनातन धर्म, हिंदू समाज और भारतीय संस्कृति के मूल्यों के लिए समर्पित किया। उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेकर संगठन को मजबूत करने तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बढ़ाने की आवश्यकता है। पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय अभियान के दौरान व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा। साथ ही समितियों को सक्रिय करने और सत्संग के माध्यम से समाज के लोगों को संगठन के कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया बैठक में विहिप पदाधिकारियों ने अशोक सिंघल के जीवन, संगठन के प्रति उनके समर्पण तथा राम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि जन्मशताब्दी वर्ष के माध्यम से उनके विचारों और कार्यों को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में विभाग मंत्री अमित वार्ष्णेय, जिला अध्यक्ष आशु गर्ग, जिला संगठन मंत्री मोहित, विजय चौधरी, विष्णु कुमार, संतोष गुप्ता, अतुल गुप्ता, शक्ति शंकर, सुधांशु संख्याधर, शशांक शर्मा, महेंद्र स्वामी, हर्षित शर्मा, पुष्कल गुप्ता, नगर संगठन मंत्री अभय, अनुराग गुप्ता, दीपा वार्ष्णेय, अंकित गुप्ता और आकाश रुहेला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)