भाजपा जिला प्रभारी ने गिले-शिकवे भुलाकर संगठन मजबूत करने को:बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियां बताने पर जोर

Sep 26, 2026 - 14:50
0
भाजपा जिला प्रभारी ने गिले-शिकवे भुलाकर संगठन मजबूत करने को:बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियां बताने पर जोर
जौनपुर में शनिवार को भाजपा जिला मछलीशहर की बैठक हुई। यह बैठक सीहीपुर स्थित जिला कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली। इसमें नए जिला प्रभारी दिनेश मौर्य का स्वागत किया गया। दिनेश मौर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गिले-शिकवे भुलाकर ईमानदारी से जनता की सेवा करें। उन्होंने पुराने और नाराज कार्यकर्ताओं को फिर से संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्याशी का इंतजार न करें, बल्कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने को भी कहा। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर हुई। जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने दिनेश मौर्य का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री स्कंध पटेल ने किया। इस दौरान काशी क्षेत्र के मंत्री अभिषेक रावत, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User