विकलांग राजकुमारी चला रहीं चाय की दुकान:अंबेडकरनगर में बनी प्रेरणा, महिलाओं को दे रहीं आत्मनिर्भर बनने का संदेश

Oct 11, 2026 - 07:28
0
विकलांग राजकुमारी चला रहीं चाय की दुकान:अंबेडकरनगर में बनी प्रेरणा, महिलाओं को दे रहीं आत्मनिर्भर बनने का संदेश
अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज विकासखंड के भमौरा गांव में रहने वाली राजकुमारी दिव्यांग हैं। वह चाय-पानी की दुकान चलाकर अपना जीवन यापन कर रही हैं। राजकुमारी दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। वह उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का संदेश देती हैं। उन्होंने सहायता समूह से कर्ज लेकर अपनी दुकान शुरू की थी। इसी दुकान से वह अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। राजकुमारी जैसी महिलाएं ही नए यूपी की पहचान बन रही हैं। वह दूसरों को भी रोजगार से जुड़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User