‘विपक्ष संविधान का अपमान कर रहा’:हाथरस में मंत्री मनोज पांडे बोले- विपक्ष सनातन, धर्म, जातियों और राष्ट्र को गाली देता है

Oct 19, 2026 - 07:02
0
‘विपक्ष संविधान का अपमान कर रहा’:हाथरस में मंत्री मनोज पांडे बोले- विपक्ष सनातन, धर्म, जातियों और राष्ट्र को गाली देता है
हाथरस में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष देश को कमजोर करने और संविधान का अपमान करने की भूमिका निभा रहा है। वह बीती रात सासनी में भाजपा प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा के आवास पर पहुंचे थे। यहां उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में दिल्ली में चल रहे आंदोलन और विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री मनोज पांडे ने कहा कि विपक्ष चुनाव आयोग, सेना की कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट के फैसलों और लोकसभा स्पीकर पर सवाल उठाता है। उन्होंने कहा कि ये सभी संस्थाएं संविधान से निकली हैं और इन पर सवाल उठाकर विपक्ष संविधान का अपमान कर रहा है। सनातन और राष्ट्र के अपमान का लगाया आरोप मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष सनातन, धर्म, जातियों और राष्ट्र को गाली देता है। उन्होंने कहा कि भारत के 100 करोड़ राष्ट्रवादी लोग इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने बांग्लादेश के हालात का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में रहकर यह कहना कि यहां भी बांग्लादेश जैसी स्थिति होनी चाहिए, शर्मनाक है। कांग्रेस-सपा के संबंधों पर भी कसा तंज कांग्रेस को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि कांग्रेस खुद को बड़ी पार्टी बताती है। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में वह समाजवादी पार्टी के सामने कितना झुकेगी, यह देखने वाली बात होगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा समेत पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User