‘विपक्षी नहीं चाहते यूपी की सियासत में मुसलमानों की हिस्सेदारी-बढ़े:ओवैसी बोले- विपक्ष चाहता है ‘अब्दुल’ सिर्फ दरी बिछाए, नारे लगाए और वोट देकर घर चला जाए
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुसलमानों की भागीदारी को लेकर विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। श्रावस्ती में जनसभा में शामिल होने जाते समय ओवैसी दोपहर करीब 2 बजे बहराइच पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया। ओवैसी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल नहीं चाहते कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की कोई बड़ी राजनीतिक पार्टी बने और उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़े। ‘अब्दुल सिर्फ दरी बिछाए और वोट देकर घर चला जाए’ ओवैसी ने कहा कि विपक्षी दल चाहते हैं कि ‘अब्दुल’ सिर्फ दरी बिछाए, नेताओं के समर्थन में नारे लगाए, उन्हें वोट दे और फिर अपने घर चला जाए। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए आवाज उठानी होगी। ओवैसी ने आरोप लगाया कि मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने मस्जिदों को गिराए जाने और समुदाय के साथ कथित तौर पर जुल्म किए जाने का भी दावा किया। ‘बी टीम’ के आरोप पर विपक्ष से सवाल एआईएमआईएम को भाजपा की ‘बी टीम’ बताए जाने के आरोपों को लेकर भी ओवैसी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि यदि उनकी पार्टी भाजपा की ‘बी टीम’ है तो 2014, 2017, 2022 और 2024 के चुनावों में विपक्षी दलों को हार का सामना क्यों करना पड़ा। बोले- एसआईआर के खिलाफ सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट गए ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी सबसे पहले एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई थी, लेकिन अदालत ने उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं की। ओवैसी के होटल पहुंचने के दौरान बड़ी संख्या में एआईएमआईएम कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संबोधन के बाद वह श्रावस्ती में आयोजित जनसभा के लिए रवाना हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)