वीरांगना महारानी दुर्गावती जयंती की तैयारी:दुलावन में जयंती समारोह को लेकर ग्रामीणों ने बनाई रणनीति
ललितपुर के ग्राम दुलावन में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को वीरांगना महारानी दुर्गावती चंदेल की जयंती समारोह को लेकर गुड्डू राजा बुंदेला की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जयंती को भव्य रूप से मनाने और गांव में विशाल शोभायात्रा निकालने की तैयारियों पर चर्चा की गई। गुड्डू राजा बुंदेला ने कहा कि महारानी दुर्गावती की जयंती पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई जानी चाहिए। समारोह में सभी समाज और वर्गों के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने महारानी दुर्गावती के साहस, संघर्ष और वीरता से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। बैठक में जयंती समारोह और शोभायात्रा के आयोजन को लेकर उपस्थित लोगों ने अपने सुझाव दिए। साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। आयोजकों ने बताया कि जयंती के अवसर पर गांव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। संचालन मोहन सिंह चंदेल ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)