गाजियाबाद में रात में मौसम सर्द, दिन में अभी उमस:35 डिग्री सेल्सियस तापमान में दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान

Oct 03, 2026 - 07:29
0
गाजियाबाद में रात में मौसम सर्द, दिन में अभी उमस:35 डिग्री सेल्सियस तापमान में दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान
गाजियाबाद में आज शनिवार को सुबह से मौसम साफ है। जहां धूप खिली हुई है। सुबह न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में लगातार तापमान में नमी के कारण रातें सर्द होने लगी हैं। वहीं दिन में तेज धूप से अभी भी उमस है। आज दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा 9 किमी प्रति घंटा की गति से बह रही है। आज तापतान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा अक्टूबर माह का पहला वीक चल रहा है। आज तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। जहां रात का औसत तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। जिससे रात सर्द होने लगी हैं, आधी रात में 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है, जहां अब रात की उमस खत्म हो गई है। सुबह धूप खिलने पर तापमान बढ़ रहा है। आज दिन का तापमान भी बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है। दिन में धूप में भी चटकी रहेगी। बारिश से गिरा था तापमान मानसूनी बारिश का दौर खत्म हो चुका है। बारिश से ही तापमान में गिरावट आई। गाजियाबाद में 26 और 28 सितंबर को बारिश हुई थी। 27 सितंबर को दिनभर बादल छाए रहे। 28 सितंबर को दोपहर से रात तक रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। सोमवार शाम भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी। बारिश से पूरे एनसीआर में मौसम एक साथ सर्द हुआ, लेकिन अब मौसम साफ होने के साथ दिन में धूप से तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि रात के मौसम में नमी रहने से रात में उमस से राहत मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User