विश्वविद्यालय में छात्रों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग पर दी प्रस्तुति:कुलपति प्रो. आरके. सिंह ने नई तकनीक सीखने पर जोर दिया
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग में बुधवार को सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग पर छात्रों ने विशेष प्रस्तुति दी। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को विषय की व्यावहारिक समझ और तकनीकी कौशल देना था। बीसीए तृतीय वर्ष की हर्षिता गुप्ता ने 'फ्लो ऑफ वेब डेवलपमेंट' पर प्रस्तुति दी, जिसमें वेबसाइट बनने की प्रक्रिया समझाई। बीसीए छात्र विशाल कुमार यादव ने 'फुल स्टैक डेवलपमेंट' पर प्रभावी प्रस्तुति दी, जिसमें फ्रंटएंड, बैकएंड और डेटाबेस के बीच तालमेल बताया। छात्रों के प्रयासों की सराहना की कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकें सीखने और ज्ञान को व्यावहारिक परियोजनाओं में इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल सहित डॉ. मिथिलेश कुमार पाण्डेय, प्रियंका जायसवाल, आदित्य कुमार और अवधेश कुमार यादव भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)