वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधन संघ बैठक:संगठन मजबूत करने पर जोर, सदस्यता अभियान को गति देने की बनी रणनीति
बलरामपुर में उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधन संघ की जिला इकाई की बैठक गुरुवार को रामचंद्र स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बलुआ में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने और विद्यालयों की मान्यता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संरक्षक राजकुमार जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक विद्यालय प्रबंधकों को सदस्यता से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान तेज करने और विद्यालय प्रबंधकों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया। विद्यालयों की मान्यता से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा कर रणनीति बनाई गई। सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए तहसील स्तर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और समस्याओं के समाधान के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में जिलाध्यक्ष गंगा शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद मिश्रा, मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विजय पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी डीपी गुप्ता, श्रीदत्तगंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय चौहान, रामजी वर्मा, धनीराम मौर्य, अतुल गौरव, अवनीश मिश्रा और जिला महामंत्री रोशन लाल शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)