शिवपुर की रामलीला का मंचन स्थगित:बारिश ने रोकी रामलीला, 25 सितंबर की लीला शनिवार को होगी

Sep 26, 2026 - 10:42
0
शिवपुर की रामलीला का मंचन स्थगित:बारिश ने रोकी रामलीला, 25 सितंबर की लीला शनिवार को होगी
वाराणसी की अति प्राचीन शिवपुर रामलीला पर शुक्रवार को हुई भारी बारिश का असर पड़ा। दोपहर से लगातार हो रही वर्षा के कारण 25 सितंबर को निर्धारित रामलीला का मंचन स्थगित कर दिया गया। बारिश के चलते रामलीला प्रांगण में आयोजन की स्थिति नहीं बन सकी। रामलीला समिति के मंत्री त्रिलोकी नाथ सेठ ने बताया कि 25 सितंबर की स्थगित लीला का मंचन अब 26 सितंबर की निर्धारित लीला के साथ किया जाएगा। शनिवार को दोनों प्रसंगों का मंचन रात 8 बजे रामलीला प्रांगण में होगा। उन्होंने बताया कि रामलीला आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मौसम के अनुरूप व्यवस्थाएं की जाएंगी। समिति ने श्रद्धालुओं से शनिवार को रामलीला प्रांगण पहुंचकर दोनों लीलाओं का दर्शन करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User