वकील पर गिराकर 17 डंडे मारने वालों पर FIR:गाजियाबाद में दुकान से खींचकर एक दिन पहले की थी पिटाई, वकील ने जताया जान का खतरा

Sep 28, 2026 - 19:54
0
वकील पर गिराकर 17 डंडे मारने वालों पर FIR:गाजियाबाद में दुकान से खींचकर एक दिन पहले की थी पिटाई, वकील ने जताया जान का खतरा
गाजियाबाद में रविवार दोपहर दिल्ली के वकील की हमलावरों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जिसमें वकील पर गिराकर 17 डंडे मारे गए थे। इस मामले में साहिबाबाद पुलिस ने सुनील गुप्ता और 4 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। जिसमें घायल वकील का मेडिकल कराया गया। पीड़ित ने आरोपियों से जान का खतरा जताया है। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मेडिकल कराया है। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जाएगी। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। दुकान से खींचकर बरसाए थे लात व डंडे 3 तस्वीरें देखिए…. यह था पूरा मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर के रहने वाले आशीष पन्नू दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सीनियर एडवोकेट हैं। आशीष ने बताया कि मेरे मकान से सटाकर एक बिल्डिंग में बेसमेंट बनाया गया है। इससे मेरे मकान में दरारें आ गई हैं। वकील के मुताबिक, इस मामले में पुलिस अधिकारियों और लखनऊ में शासन के अधिकारियों से शिकायत की थी, जिससे आरोपी नाराज थे। आज दोपहर करीब 1:40 बजे मैं अपनी पत्नी प्रेषिका और बच्चों के साथ कार से घर से करीब एक किमी दूर किराना दुकान पर सामान लेने गया था। कार सड़क किनारे खड़ी करने के बाद मैं दुकान के अंदर चला गया। इसी दौरान 5-6 युवक लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे। एक युवक मुझे दुकान से खींचकर सड़क पर ले आए। जमीन पर गिराने के बाद लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मेरे साथ अनहोनी हो सकती है आशीष ने बताया कि मुझे करीब 17 डंडे मारे। मेरी पत्नी कार से उतरकर मुझे बचाने के लिए दौड़ीं। आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। मेरे घर के बराबर में ही आरोपी रह रहे हैं। मेरे साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User