वकील से मिलने के बहाने घर से निकली थी पत्नी:फिरोजाबाद में प्रेमी के पास पहुंची, पति करता रहा पीछा, दोनों को साथ देख बरसाई गोलियां

Oct 08, 2026 - 09:07
0
वकील से मिलने के बहाने घर से निकली थी पत्नी:फिरोजाबाद में प्रेमी के पास पहुंची, पति करता रहा पीछा, दोनों को साथ देख बरसाई गोलियां
फिरोजाबाद के कोटला चुंगी के पास पत्नी और उसके साथ मौजूद युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के पीछे पुराना विवाद और कथित प्रेम संबंध सामने आया है। पुलिस हिरासत में आरोपी पति रिषभ तेलंग ने पूछताछ में बताया कि मंगलवार रात उसकी पत्नी शिप्रा तेलंग वकील से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी। रात होने का हवाला देते हुए उसने सुबह जाने के लिए कहा, लेकिन पत्नी नहीं मानी। पत्नी का घटनाक्रम के बाद पड़ोसी दुकानदार से मदद मांगने का सीसीटीवी भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, रिषभ तेलंग (41) पुत्र रंजन कुमार ने बताया कि पत्नी शिप्रा (35) और सनी ठाकुर (37) पुत्र सुरेश चंद्र निवासी जाटऊ, थाना नारखी के बीच कथित प्रेम संबंध को लेकर करीब दो साल से विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों के बीच पहले मारपीट और पंचायत भी हो चुकी है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी से तलाक लेना चाहता था। गोली लगने से गंभीर घायल शिप्रा को उपचार के लिए आगरा के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके पेट में लगी गोली निकाल दी। अधिक रक्तस्राव होने पर पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया, जिससे उसकी जान बचाने में मदद मिली। पुलिस के अनुसार अब उसकी हालत में सुधार है। वहीं घायल सनी ठाकुर का ऑपरेशन गुरुवार को होना है। कोटला चुंगी पर ड्यूटी कर रहे थाना उत्तर के कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार को दुकान के बाहर फायरिंग और दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली। घटनास्थल नजदीक होने के कारण वह तत्काल मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर कब्जे में ले ली। सिपाही नहीं पति को पकड़ा था। पति स्कूल संचालक है। सनी उनकी स्कूल में इंटरनेट का काम देखता था। दोनों पहले से परिचित हैं। सनी को पति ऋषभ भी अपना दोस्त मानता था। दोनों एक ही शहर में रहते हैं। पुलिस पूछताछ में ऋषभ ने बताया कि सनी उसकी पत्नी को शराब पिलाता था। पति के मुताबिक उसकी पत्नी शिप्रा ने एक माह पहले उस पर चाकू से हमला किया था। जिसमें वह बाल बाल बच गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User