‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ पदयात्रा:चुनाव आयुक्त से इस्तीफा मांगा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे

Oct 07, 2026 - 16:45
0
‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ पदयात्रा:चुनाव आयुक्त से इस्तीफा मांगा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे
देवरिया में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ न्याय पदयात्रा का आयोजन किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त और जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कार्यालय से सुभाष चौक, सिविल लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन करते हुए वापस लौटे। यात्रा के दौरान कांग्रेसी चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे। अभिषेक दत्त ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता कुर्बानी देने को तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन-जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हर कांग्रेसी इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, राघवेन्द्र सिंह राकेश, धर्मेन्द्र सिंह, रामजी गिरि, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, अरविंद शाही, भरत मणि त्रिपाठी, नागेन्द्र शुक्ल, आनंददेव गिरि, अब्दुल जब्बार, जुलेखा खातून, रामअशीष साहनी, गोविंद मिश्र, हर्षित सिंह, सत्यम पांडेय, रत्नेश मल्ल, चंदन वर्मा, रविप्रताप सिंह, अंकुर भारती, धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, शिवशंकर सिंह, राजकुमार यादव, रविन्द्र मल्ल, मार्कण्डेय मिश्र, जेपी यादव, महेन्द्र अम्बेडकर, सुबाष राय, मधु शर्मा, रीता देवी, शहनाज जफर, परमानंद प्रसाद, मनीष रजक,रजनीश प्रसाद, चंद्रिका निषाद, प्रेमलाल भारती, विनोद त्रिपाठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User