मऊ में नए CDO ध्रुव खाडिया ने संभाला कार्यभार:बोले- अंतिम पायदान के पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

Oct 07, 2026 - 16:45
0
मऊ में नए CDO ध्रुव खाडिया ने संभाला कार्यभार:बोले- अंतिम पायदान के पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
मऊ में 2021 बैच के IAS अधिकारी ध्रुव खाडिया ने मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वह अयोध्या में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और जौनपुर में CDO के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी और विकासपरक योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने को प्राथमिकता बताया। IG​RS और जनसुनवाई पर रहेगा फोकस CDO ने कहा कि जनता की समस्याओं और IG​RS पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। जनसुनवाई को प्रभावी बनाते हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में आने वाले लोगों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करें। शिकायतों के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विकास कार्यों की गुणवत्ता पर जोर ध्रुव खाडिया ने कहा कि जिले में चल रही विकास परियोजनाओं और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएगी। कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान रहेगा। शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार विकास कार्यों की नियमित समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ काम करते हुए जिले के विकास को गति देने का आह्वान किया। कहा कि प्रशासन का मूल उद्देश्य जनसेवा है, इसलिए सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ करें। विकास भवन के कार्यालयों का निरीक्षण कार्यभार ग्रहण करने के बाद CDO ने विकास भवन परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव, कर्मचारियों की उपस्थिति और आमजन से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यालयों में अनुशासन, पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। मनरेगा में जरूरतमंद परिवारों को रोजगार देने के निर्देश CDO ने उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय का निरीक्षण कर मनरेगा के तहत संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने श्रमिकों को मिल रहे रोजगार, चल रहे कार्यों और उनकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि मनरेगा के तहत अधिक से अधिक जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और उपयोगिता सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार राजीव कुमार, CDO के स्टेनो जितेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User