वृद्ध रामेश्वर मुसहर का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी:तमकुहीराज में सार्वजनिक भूमि का पट्टा निरस्त करने की मांग, एसडीएम ने DM को भेजी पत्रावली
कुशीनगर के तमकुहीराज तहसील के दुदही विकासखंड अंतर्गत लोहरपट्टी चिरकुटहा में जमीन के पट्टे को लेकर मुसहर समाज का धरना पांचवें दिन भी जारी है। आमरण अनशन पर बैठे वृद्ध रामेश्वर मुसहर की हालत बिगड़ रही है। प्रदर्शनकारी गाटा संख्या 358/0.069 हेक्टेयर नवीन परती भूमि का पट्टा रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने सार्वजनिक उपयोग की इस भूमि का पट्टा एक व्यक्ति के नाम कर दिया, जबकि पहले यहां सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित होते थे। ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2009 में इस भूमि पर चबूतरे और दो कमरों के लिए दीवार का निर्माण कराया गया था। यहां पांच कटहल और एक महुआ का पेड़ भी है। उनका कहना है कि पट्टा पाने वाले व्यक्ति के पास पहले से पर्याप्त कृषि भूमि और दो मंजिला मकान है। एसडीएम तमकुहीराज ने बताया कि पट्टा रद्द करने से संबंधित पत्रावली जिलाधिकारी को भेजी जा चुकी है। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। प्रशासन धरने पर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)