महराजगंज में जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित:युवाओं और खिलाड़ियों में खेल भावना को बढ़ावा देना उद्देश्य

Oct 25, 2026 - 17:43
0
महराजगंज में जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित:युवाओं और खिलाड़ियों में खेल भावना को बढ़ावा देना उद्देश्य
महराजगंज में पनियरा क्षेत्र के हसखोरी में युवाओं और खिलाड़ियों में खेल भावना को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की विभिन्न टीमों के जूनियर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। जनहित किसान पार्टी के जिला महामंत्री धर्मराज चौरसिया ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अंश वर्मा, उपाध्यक्ष रामलखन वर्मा, कोषाध्यक्ष अमन गुप्ता, प्रदीप वर्मा, अनिकेत वर्मा, दीपू वर्मा और विशाल वर्मा ने खिलाड़ियों तथा ग्रामीण दर्शकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कीं। आयोजकों ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों और आमजन से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User