वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:PM ने रोड शो किया, राफेल-सुखोई के करतब देखे; जल्द दौड़ेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत

Oct 25, 2026 - 19:05
0
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:PM ने रोड शो किया, राफेल-सुखोई के करतब देखे; जल्द दौड़ेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत
नमस्कार, वाराणसी की आज (रविवार) की बड़ी खबरें… पीएम मोदी ने रविवार को वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो देखा। शो में 100 विमानों ने हिस्सा लिया। वहीं वाराणसी से नई दिल्ली के बीच देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। उधर, निर्माणाधीन रोप-वे परियोजना के दूसरे चरण का परीक्षण शुरू हो गया है। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1: मोदी ने वाराणसी में एयरशो देखा, राफेल-सुखोई ने करतब दिखाए:वायुसेना के शो में 100 विमानों ने हिस्सा लिया; PM ने 7 किमी रोड शो भी किया पीएम मोदी ने रविवार को वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो देखा। शो में 100 विमानों ने हिस्सा लिया। इनमें राफेल और सुखोई जैसे 52 लड़ाकू विमान भी शामिल थे। पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने भी एयर शो देखा। एयरशो में राफेल विमान ने कम ऊंचाई पर कलाबाजियां दिखाईं। पढ़ें पूरी खबर 2: पीएम को टीवी पर देखते थे, आज सपना पूरा हुआ:अरविंद टेक्सटाइल की महिलाओं कर्मियों से पीएम ने पूछा- कैसा लग रहा काम, क्या हैं आपके सपने वाराणसी के रूपापुर स्थित अरविंद टेक्सटाइल का रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने फैक्ट्री में लगी प्रदर्शनी देखी और वहां काम करने वाली महिला कर्मचारियों से बातचीत की। पीएम को अपने बीच देखकर महिलाएं उत्साहित नजर आईं। पढ़ें पूरी खबर 3: PM मोदी के वाराणसी पहुंचते ही 2 फ्लाइटें लखनऊ डायवर्ट:दिल्ली और हैदराबाद से आ रहे विमानों को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली वाराणसी में एयर शो के तीसरे दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचे। उनके आगमन के दौरान वाराणसी एयरपोर्ट पर इंडिगो की दो उड़ानों को उतरने की अनुमति नहीं मिली। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए दोनों फ्लाइटों को लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर 4: 9 विमानों से आसमान में बनाते हैं डायमंड:सूर्य किरण के पायलट बोले- विमानों के बीच अटूट भरोसा जरूरी, 1996 में बनी थी एरोबैटिक टीम वाराणसी के आसमान में एयर शो का जलवा पूरे देश के साथ दुनिया में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। एक गैर-महानगर में आयोजित देश के बड़े एयर शो में सारंग हेलीकॉप्टर और सूर्य किरण टीम के करतब, कलाबाजी और तेजी से एक-दूसरे के पास से निकलने वाले विमानों को देखने के लिए लोग आखिरी प्रस्तुति तक रुक रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 5: दीपावली से पहले दौड़ेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत:वाराणसी से नई दिल्ली तक चलेगी, 31 अक्टूबर को उद्घाटन; जानिए कितना होगा किराया वाराणसी से नई दिल्ली के बीच देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। ट्रेन का रैक वाराणसी पहुंच चुका है। इसे सुरक्षा के बीच वाशिंग पिट में खड़ा किया गया है। रेलवे के मुताबिक, 31 अक्टूबर को बनारस स्टेशन से विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर 6: वाराणसी रोप-वे के दूसरे चरण का ट्रायल शुरू:80 किलो की बालू की बोरियों से जांचेंगे गंडोलों की क्षमता, तारों के एलाइनमेंट की हुई जांच वाराणसी में यातायात का दबाव कम करने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए निर्माणाधीन रोप-वे परियोजना के दूसरे चरण का परीक्षण शुरू हो गया है। रथयात्रा-गोदौलिया रूट पर लक्सा स्थित टावर-26 तक गंडोला के तारों के एलाइनमेंट (संरेखण) की प्रारंभिक जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर 7: राजगद्दी के बाद खुले दक्षिणमुखी काले हनुमान मंदिर के कपाट:साल में एक दिन खुलता है, दर्शन के लिए पहुंचे दूर-दराज के श्रद्धालु रामनगर की रामलीला में राजगद्दी की लीला संपन्न होने के बाद काले हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रामनगर किले के दक्षिणी छोर पर स्थित मंदिर के बाहर सुबह से ही भक्त कतार में खड़े रहे। सुबह 9 बजे के बाद मंदिर के द्वार खुलने पर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। साल में एक बार खुलने वाले इस मंदिर में दूर-दूर से भक्त पहुंचते हैं। पढ़ें पूरी खबर 8: 28 अक्टूबर से बदलेगा वाराणसी का मौसम:आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, AQI पहुंचा 132 बंगाल की खाड़ी में बने निम्न वायुदाब क्षेत्र के कारण सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान का असर पूर्वांचल में भी दिखने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर से वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। पढ़ें पूरी खबर 9: रामनगर में भोर की आरती में उमड़े लाखों श्रद्धालु:काशीराज ने जमीन पर बैठकर राम-सीता का तिलक किया, आज होंगे काले हनुमान के दर्शन काशी की विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला अपने ऐतिहासिक वैभव और अनूठी परंपराओं के लिए जानी जाती है। रविवार की भोर रामनगर लीला स्थल एक अलौकिक आध्यात्मिक उत्सव का गवाह बना। प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की दिव्य झांकी और अलौकिक भोर की आरती का दर्शन करने के लिए रामनगर में लाखों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। पढ़ें पूरी खबर 10: वाराणसी-चंदौली में नहीं बना एक भी PET परीक्षा केंद्र:गाजीपुर-जौनपुर में परीक्षा देंगे अभ्यर्थी; प्रदेश के 60 जिलों में 35.41 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के लिए वाराणसी और चंदौली में एक भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। इस बार बनारसी मंडल के गाजीपुर और जौनपुर में सेंटर बनाया गया है। इन दोनों जिलों के अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए गाजीपुर और जौनपुर जाना होगा। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User