यमुना घाट पर सफाई अभियान:प्लास्टिक और मालाएं एकत्र कर नदी को प्रदूषण से बचाने की अपील
आगरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेव द एनवायरनमेंट की उत्तर प्रदेश राज्य इकाई की अध्यक्ष सुचेता हम्बीर सिंह ने कुलदीपिका सिंह मेमोरियल पर्यावरण जागरूकता अभियान के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान यमुना के समौगर घाट पर प्रतिमा विसर्जन के बाद बिखरी प्लास्टिक, पॉलीथिन, कपड़े, कांच, मालाओं और प्लास्टिक के फूलों सहित करीब 500 किलोग्राम कचरा एकत्र किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों से अपील की गई कि आगामी नवरात्रि उत्सव के बाद प्रतिमा विसर्जन के समय अवशिष्ट सामग्री को नदी में छोड़ने के बजाय एकत्र करें। उन्होंने बताया कि ऐसी सामग्री और उससे निकलने वाले रसायन जल स्रोतों और यमुना को प्रदूषित कर सकते हैं। अभियान में महल वास्ता और घड़ी गांव के लोगों ने भी सहयोग किया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए जागरूक किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)