योगी बोले- शॉर्टकट का रास्ता दुर्गति का कारण बनता है:औपचारिकता पर संजय प्रसाद की खिंचाई की; 26 जांबाज पुलिसकर्मियों को मेडल बांटे
सीएम योगी ने गुरुवार को लखनऊ में 26 जांबाज पुलिसकर्मियों को मेडल दिए। 10 पुलिसकर्मियों को सीएम वीरता पदक और 16 को वीरता पदक मिला। शहीद इंस्पेक्ट सुनील कुमार की पत्नी मुनेश देवी को भी सम्मानित किया। सीएम ने पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया। इस दौरान पूर्व डीजीपी को फोन करने की औपचारिकता पर एडिशनल चीफ सेक्रेटरी होम संजय प्रसाद की खिंचाई की। कहा- यह औपचारिकता के कारण ही आप लोग कटघरे में खड़े होते हैं। औपचारिकता की रस्में खत्म करो और पूरी तैयारी के साथ कार्यक्रम किया करो। सीएम ने कहा- शॉर्टकट का रास्ता जब भी व्यक्ति अपनाने का प्रयास करता है, तो वह प्रगति का नहीं, दुर्गति का ही कारण बनता है। व्यक्ति के सामने पहचान का संकट खड़ा करता है। यही तो यूपी के सामने था। क्या स्थिति थी 2017 के पहले? यूपी वाला कहकर लोग पहले ही उसको बाहर कर देते थे। खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)