यशस्विनी ने बनाई योगी और उनकी मां की तस्वीर:CM ने पकड़कर खिंचवाई फोटो; 11 कन्यायों के पैर धुले, देखें VIDEO
गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र की नवमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने 11 कन्याओं और एक बटुक के पांव पखारे, उन्हें चुनरी ओढ़ाई और तिलक लगाकर पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से कन्याओं को भोजन परोसा और उन्हें प्रेमपूर्वक भोजन कराया। इस दौरान उन्होंने बच्चियों से बातचीत की, उनका हाल जाना और आशीर्वाद लिया। कन्या पूजन के दौरान मंदिर परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। मुख्यमंत्री के सामने बैठकर भोजन करतीं बच्चियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। कोई पहली बार मुख्यमंत्री को सामने से देखकर उत्साहित थी तो कोई पिछले साल मिले उपहारों को याद कर रही थी। इसी बीच एक बच्ची अपने हाथों से बनाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां की तस्वीर लेकर उनके पास पहुंच गई। बच्ची के हाथ में तस्वीर देखकर मुख्यमंत्री ने उसके साथ फोटो खिंचवाई और उसका नाम भी पूछा। देखिए 3 तस्वीरें… मां के साथ सीएम की तस्वीर बनाकर पहुंची यशस्विनी कन्या पूजन में शामिल होने पहुंची यशस्विनी अपने हाथों से बनाई तस्वीर लेकर आई थी। तस्वीर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां की छवि थी। यशस्विनी ने बताया कि यह पोस्टर उसने खुद बनाया है। उसने कहा कि आज यहां कन्या पूजन हो रहा है। मुख्यमंत्री के पास अपनी बनाई तस्वीर लेकर पहुंचना उसके लिए खास अनुभव रहा। पहली बार सामने से योगी को देखकर खुश हुईं बच्चियां कन्या पूजन में शामिल आर्य ने बताया कि वह आज योगी जी के पास आई है। यहां बहुत सारी कन्याओं का पूजन हो रहा है। उसे यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। वहीं साक्षी ने कहा कि वह पहली बार यहां आई है और उसे बहुत अच्छा लग रहा है। लाडो ने बताया कि वह पहली बार योगी जी को सामने से देखेगी, इसे लेकर वह काफी उत्साहित है। उसने कहा कि कन्याओं को योगी जी ढेर सारे उपहार भी देते हैं। वहीं प्रिया ने बताया कि वह पहले भी कन्या पूजन में शामिल हो चुकी है। पिछले साल भी उसे यहां आकर बहुत अच्छा लगा था। उस दौरान मुख्यमंत्री ने कन्याओं को ढेर सारे उपहार दिए थे। बोल नहीं सकती, लेकिन इशारों में जाहिर की खुशी कन्या पूजन में शामिल बच्चियों के बीच एक ऐसी कन्या भी थी, जो बोल नहीं सकती है। हालांकि, उसने इशारों के जरिए अपनी बात कहने की कोशिश की। इस दौरान उसके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। दूसरे बच्चों की तरह वह भी इस आयोजन का हिस्सा बनकर उत्साहित नजर आई। मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के बाद किया कन्या पूजन कन्या पूजन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कन्या पूजन की परंपरा निभाई। नवरात्र की नवमी पर कन्या पूजन को विशेष महत्व दिया जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)