यूपी BJP की एससी मोर्चा की टीम का ऐलान:मंत्री कौशल किशोर के बेटे को उपाध्यक्ष बनाया, 50 नामों की लिस्ट जारी की

Oct 01, 2026 - 18:15
0
यूपी BJP की एससी मोर्चा की टीम का ऐलान:मंत्री कौशल किशोर के बेटे को उपाध्यक्ष बनाया, 50 नामों की लिस्ट जारी की
भाजपा ने यूपी में अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। संगठन में संतुलन बनाए रखने पार्टी ने पुष्पेंद्र पासी, आलोक कुमार, कमलेश जाटव और परदेशी रविदास को प्रदेश महामंत्री की कमान सौंपी है। सबसे चौंकाने वाला नाम विकास किशोर का है, जिन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। विकास किशोर मोहनलालगंज से भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे हैं। कौशल किशोर ने हाल ही में सरकार और संगठन के कामकाज पर सवाल खड़े किए थे, जिसके ठीक बाद उनके बेटे को संगठन में यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा ने विकास किशोर के अलावा 11 अन्य नेताओं को भी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है, जिनमें अनूप वाल्मीकि, अशोक सोनकर, बाबूलाल भंवरा, चरन सिंह लिसाड़ी, भगवती प्रसाद, नंद किशोर कनौजिया, अभिषेक सागर, नरेंद्र महन्धा, हरीराम रावत, आदेश कोरी और अनिता सिदार्थ शामिल हैं। लिस्ट देखिए… भाजपा ने नयन दोहरे, अनमोल कुमार वर्मा, चंद्रिका प्रसाद, मनोज जाजौरा, उषा पासवान, जयप्रकाश गौतम, डॉ. हर्ष जाटव, विकास पासवान, रवि प्रकाश, रामवीर कठेरिया, सुधीर भुईहार और पुरुषोत्तम जाटव को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। धीरज प्रधान वाल्मीकि को कोषाध्याक्ष, राहुल सोनकर और रोहित चौधरी को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। शुभम सोनकर को मीडिया संयोजक, जितेंद्र सोनकर, राजेँश्र कुमार श्रीवास को मीडिया सह संयोजक, अपराजिता सिंह को सोशल मीडिया संयोजक, अनुज नाग और सूरज सोनकर को सोशल मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया है। डॉ. विनोद कुमार कनौजिया को प्रदेश शोध विभाग प्रमुख, संजय सिंह और अश्विनी वाल्मीकि को शोध विभाग का सह संयोजक नियुक्त किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष के बारे में जानिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। अखिल कुमार को पश्चिम, विशाल वाल्मीकि को ब्रज, सलिल श्रीवास को कानपुर, अरुण रावत को अवध, शैलेश राम को काशी और विजय सोनकर को गोरखपुर का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User