यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में एविनिक्स की फैक्ट्री में भीषण आग, 70 मिनट में 7 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Oct 01, 2026 - 10:31
0
यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में एविनिक्स की फैक्ट्री में भीषण आग, 70 मिनट में 7 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
गाजियाबाद की एविनिक्स डिजाइन कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री में आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भीषणता को देखते हुए वैशाली और साहिबाबाद फायर स्टेशन से भी गाड़ियां बुलाई गईं। करीब 70 मिनट तक दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए मशक्कत की। कुल सात दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर आगरा में हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार से हत्या:खेत में चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव, जमीनी विवाद में हत्या की आशंका आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बुधवार रात खेत पर चारपाई पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे खेत की ओर निकले ग्रामीणों ने उसका शव देखा। हत्या की सूचना फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार जमीनी रंजिश में हत्या को अंजाम दिया गया है। हिस्ट्रीशीटर हाल ही में जेल से सजा काटकर लौटा था। पुलिस ने सभी पहुलओं पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर नोएडा एयरपोर्ट से कोलकाता-बेंगलुरु की सीधी उड़ानें आज से:अकासा एयर अहमदाबाद-पुणे के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट भी देगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज से कोलकाता और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो रही हैं। अकासा एयर त्योहारों और सर्दियों में बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को देखते हुए अपनी सेवाओं का विस्तार कर रही है। इन उड़ानों से नोएडा एयरपोर्ट की घरेलू कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। नोएडा से कोलकाता के लिए उड़ान सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में उड़ान दोपहर 1:30 बजे कोलकाता से चलेगी और शाम 3:50 बजे नोएडा पहुंचेगी। बेंगलुरु से नोएडा के लिए उड़ान सुबह 7 बजे रवाना होकर 9:45 बजे पहुंचेगी। वहीं, नोएडा से बेंगलुरु के लिए शाम 4:30 बजे उड़ान भरेगी और रात 7:20 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। पढ़ें पूरी खबर शादी न होने से परेशान युवक ने सुसाइड की:झांसी में कमरा अंदर से बंद कर फंदा लगाया, चाचा बोले- कई रिश्ते टूट चुके थे झांसी में शादी न होने से परेशान 28 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह रात में अपनी मां के साथ कमरे में सो रहा था। मां के वॉशरूम जाने के बाद उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फंदे पर झूल गया। कुछ देर बाद मां वापस लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बावजूद संतोष ने दरवाजा नहीं खोला। मां ने परिजनों को बुलाया। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो संतोष फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर अभिषेक सिंहानिया UPCA निदेशक, संजय कपूर यूपी T-20 के दोबारा चेयरमैन बने कानपुर के डॉ. संजय कपूर को लगातार दूसरी बार यूपी टी-20 लीग का चेयरमैन बनाया गया है। बुधवार को होटल लैंडमार्क में हुई उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) की 21वीं वार्षिक आम सभा (AGM) में चार निदेशकों अभिषेक सिंघानिया, अशोक चतुर्वेदी, रियासत अली और प्रदीप कुमार गुप्ता को भी कार्यकाल पूरा होने के बाद दोबारा नियुक्त किया गया। गाजीपुर के संजीव कुमार सिंह को फिर से गवर्निंग काउंसिल का सदस्य चुना गया। सभी कमेटियों पर अंतिम फैसला लेने का अधिकार यूपीसीए अध्यक्ष और सचिव को दिया गया। एजीएम के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि पूर्व न्यायाधीश विनीत शरण को यूपीसीए का लोकपाल और कृष्ण मुरारी को एथिक ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वाराणसी में तैयार हो रहे नए स्टेडियम में जल्द घरेलू क्रिकेट के मुकाबले कराए जाएंगे। इससे पहले स्थानीय स्तर के मैचों से पिच और मैदान की स्थिति परखी जाएगी। अगले साल होने वाली महिला प्रीमियर लीग की मेजबानी के लिए काशी स्टेडियम को बड़ौदा के साथ विकल्प के तौर पर रखा गया है। वहीं, कमला क्लब की लीज खत्म होने और ग्रीन पार्क के कायाकल्प के बीच कानपुर में नए मैदान के लिए यूपीसीए और सीएसजेएमयू के बीच एमओयू की तैयारी चल रही है। पढ़ें पूरी खबर... झांसी में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, डिवाइडर में टकराकर बाइक से गिरे, फिर भारी वाहन ने रौंदा झांसी में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे शिवपुरी-ग्वालियर बाइपास पर हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवपुरी के पिछोर निवासी बालकिशन जाटव (55) और रामरति (52) के रूप में हुई। दोनों रामरति की भतीजी रूपा को देखने आ रहे लड़के वालों के कार्यक्रम में शामिल होने झांसी जा रहे थे। झांसी एम्पायर के सामने ओवरब्रिज पर बाइक बेकाबू होकर कंक्रीट की दीवार से टकरा गई। दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आए भारी वाहन ने उन्हें कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User