यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में मुठभेड़ में चाचा-भतीजा अरेस्ट, एक के पैर में लगी गोली, आवारा पशुओं को काटकर बीफ बेचते थे
गोरखपुर में शनिवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। 2 बाइक से आए 4 वांछित बदमाशों ने पुलिस को देखकर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बाइक पर सवार बदमाश के पैर में गोली लग गई। बाइक चला रहा दूसरा बदमाश गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ गोला थाना क्षेत्र में मालहनपार रोड स्थित चीनी मिल के पास शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे हुई। पढ़िए पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)