CP जे. रविंदर का 60 दिन का स्पेशल अभियान:बाजारों में पुलिस हर रोज पैदल मार्च करेगी, स्नेचिंग पर बीट सिपाही व चौकी इंचार्ज नपेंगे
गाजियाबाद में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर ने 60 दिन का स्पेशल प्लान लागू किया है। जिसमें सभी थाना प्रभारी और एसीपी को जिम्मेदारी दी गई है। नवरात्रि पर्व से पहले इसे लागू करते हुए गंगा स्नान तक यह चलाय जाएगा। इस अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है कि महिलाओं के साथ स्नेचिंग की घटनाओं को रोकना। साथ ही व्यापारियों में पुलिस के प्रति भरोसा कायम करना। बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में क्राइम की घटनाएं न हों। हर 10 दिन में एडिशनल CP करेंगे मॉनिटरिंग पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने बताया कि हर 10 दिन में एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर राजकरन नेयर इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। महिला अपराध के बारे में समीक्षा की जाएगी। की घटना के बाद पुलिस ने क्या क्या किया। चौकी और थाने में सुनवाई हुई या नहीं। पुलिस कार्यालय में आने वाले शिकायत पत्रों का एक सप्ताह में क्या निस्तारण हुआ। बीट सिपाही, चौकी इंचार्ज और थाना प्रभारी इसके जिम्मेदार होंगे। मिशन शक्ति के कार्यक्रमों को लेकर एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय केशव कुमार चौधरी समीक्षा करेंगे। मिशन शक्ति में कही भी लापरवाही मिलने पर सीधे सम्बंधित पुलिस कर्मचारी का निलंबन किया जागएा। त्योहारों पर पुलिस को यह जिम्मेदारी बाजारों के लिए अलग से सुरक्षा का प्लान डीसीपी ऋजुल ने बताया कि आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए जोन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं।जहां बाजारों में भीड़भाड़ बढ़ने के साथ ग्राहकों का आवागमन भी बढ़ गया। सभी प्रमुख स्थानों पर सीसी टीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने शहर, देहात और ट्रांस हिंडन जोन के सभी डीसीपी को दोपहर 3 बजे रात्रि बाजार खुलने तक विशेष निर्देश दिए हैं। जहां संदिग्ध वाहनों की जांच कर उन्हें कार्रवाई की जाएगी। यदि वाहन पर नंबर प्लेट नहीं मिलती है तो सीधे कार्रवाई करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)