यूपी की बड़ी खबरें:सीतापुर में पूर्व प्रधान को पत्नी ने ढाबे पर पिटवाया, दांत टूटे; जान से मारने की दी धमकी
सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9 बजे पूर्व प्रधान गंगाराम के साथ एक ढाबे पर मारपीट की गई। पीड़ित गंगाराम का आरोप है कि पत्नी मीना देवी उन्हें खाना खिलाने के बहाने जीटी रोड स्थित फैमिली ढाबे पर लेकर गई थीं। वहां पहले से मौजूद लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। गंगाराम के मुताबिक, मारपीट में उनके दांत टूट गए और शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है। उन्होंने पत्नी समेत कई लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर मेडिकल परीक्षण और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर… मेरठ में नकली नोटों से ठगी करने वाले 5 गिरफ्तार: यूपी पुलिस के 2 सिपाही भी शामिल, दोनों सस्पेंड मेरठ की भावनपुर पुलिस ने नकली नोटों की गड्डियों से ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें यूपी पुलिस के दो सिपाही आशीष कुमार और प्रश्नचित आनंद के साथ थाने का हिस्ट्रीशीटर साजिद, फैजान और अभिषेक शामिल हैं। दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी देहात अभिजीत सिंह के मुताबिक, गिरोह लोगों को असली नोट के जरिए अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद ऊपर और नीचे असली नोट लगाकर नकली नोटों की गड्डियां दे देता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 500, 200 और 100 रुपए के नोटों की गड्डियां और 25 हजार रुपए बरामद किए हैं। पढ़िए पूरी खबर… मुरादाबाद में 25वां तेंदुआ पिंजरे में कैद: राजूपुर मिलक में रात 10 बजे पकड़ा गया, 3 अगस्त से चल रहा अभियान मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के राजूपुर मिलक गांव में सोमवार रात करीब 10 बजे एक और तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। इलाके में काफी समय से तेंदुए की मौजूदगी के चलते ग्रामीण दहशत में थे। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। जिले में तेंदुओं को पकड़ने के लिए 3 अगस्त से रेस्क्यू अभियान चल रहा है। अब तक 25 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। अभियान के दौरान 3 तेंदुए सड़क किनारे मृत मिले थे, जिनकी मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से होने की बात सामने आई थी। पढ़िए पूरी खबर… अयोध्या जिला अस्पताल में लावारिस मरीज को फर्श पर घसीटा, स्ट्रेचर-व्हीलचेयर नहीं मिला अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती करीब 45 वर्षीय लावारिस मरीज को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर के बजाय फर्श पर घसीटकर बाहर ले जाने का वीडियो मंगलवार को सामने आया। वीडियो में एक युवक मरीज को फर्श पर घसीटता दिखाई दे रहा है। इसके बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की देखभाल पर सवाल उठने लगे। सीएमओ के मुताबिक, मरीज दो दिन पहले भर्ती हुआ था और जांच के लिए लैब ले जाया गया था। जांच के बाद वह खुद बाहर जाने लगा। इसी दौरान दूसरे मरीज के तीमारदार के संपर्क में आया। वीडियो में दिख रहा युवक उसी मरीज का तीमारदार बताया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर… वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में हंगामा: जांच के पैसे लेने और पहले जांच करने पर विवाद, खिड़कियां तोड़ीं वाराणसी के रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में सोमवार दोपहर मरीजों और उनके परिजनों ने पैथोलॉजी में जांच के नाम पर पैसे लेने और पहले जांच किए जाने का विरोध किया। इसे लेकर स्वास्थ्यकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों से बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हाथापाई तक पहुंच गया और अस्पताल की खिड़कियां तोड़ दी गईं। हंगामे की सूचना पर रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। इस दौरान एक महिला मरीज के परिजन ने लैब असिस्टेंट और सुरक्षाकर्मियों पर पत्नी से अभद्रता करने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)