सीतापुर में पूर्व प्रधान को पत्नी ने ढाबे पर पिटवाया:मकान अपने नाम कराने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी

Oct 06, 2026 - 11:20
0
सीतापुर में पूर्व प्रधान को पत्नी ने ढाबे पर पिटवाया:मकान अपने नाम कराने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी
सीतापुर रामकोट थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान के साथ ढाबे पर सोमवार देर रात करीब 9 बजे बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित गंगाराम ने अपनी पत्नी मीना देवी समेत कई लोगों पर बहाने से ढाबे पर बुलाकर पिटवाने का आरोप लगाया है। मारपीट में गंगाराम के दांत टूटने और शरीर पर गंभीर चोटें आई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित गंगाराम के मुताबिक, उनकी पत्नी मीना देवी उन्हें खाना खिलाने के बहाने थाना रामकोट क्षेत्र में जीटी रोड स्थित एक फैमिली ढाबे पर लेकर गई थीं। आरोप है कि वहां पहले से ही पत्नी के कुछ परिचित और कथित दोस्त मौजूद थे। जैसे ही गंगाराम ढाबे पर पहुंचे, आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान ढाबे के कर्मचारियों और वहां मौजूद कुछ डीसीएम चालकों ने भी उनके साथ मारपीट की। गंगाराम का आरोप है कि कई लोगों ने मिलकर उन्हें बेरहमी से पीटा। मारपीट के दौरान उनके दांत टूट गए और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी उन्हें ढाबे पर ही छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित ने पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। घर अवस्था में पहुंचे गंगाराम का डॉक्टरों ने उपचार किया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी काफी समय से थाना रामकोट क्षेत्र के हबीबपुर में स्थित मकान अपने नाम कराने का दबाव बना रही है। मकान उसके नाम न करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। गंगाराम ने पुलिस चौकी में शिकायत देकर मेडिकल परीक्षण कराने और पत्नी समेत नामजद व अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि उसे अपनी जान का खतरा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User