यूपी में हवा हुई प्रदूषित, गाजीपुर में 276 पहुंचा AQI:दशहरे पर धूप खिली, शाम को हल्की ठंड, अगले 7 दिन तक मौसम रहेगा शुष्क

Oct 20, 2026 - 07:17
0
यूपी में हवा हुई प्रदूषित, गाजीपुर में 276 पहुंचा AQI:दशहरे पर धूप खिली, शाम को हल्की ठंड, अगले 7 दिन तक मौसम रहेगा शुष्क
उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आज यानी मंगलवार को विजयादशमी पर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह से धूप खिली है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 7 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। दूसरी ओर लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और मेरठ समेत कई प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गाजीपुर की हवा सबसे ज्यादा खराब है। यहां का AQI 276 पहुंच गया है। जबकि लखनऊ का AQI 218 और कानपुर का 203 है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो गया है। मौसम शुष्क बना रहेगा। इससे सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने के आसार हैं। रात में बढ़ेगी ठंडक, सुबह महसूस होगी सिहरन मौसम साफ रहने के कारण दिन में धूप खिलने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रात का तापमान धीरे-धीरे नीचे आएगा। सुबह और देर रात हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी। कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध भी दिखाई दे सकती है। फिलहाल बारिश की संभावना कम है। ऐसे में लोगों को दिन और रात के तापमान में अंतर को ध्यान में रखते हुए अपनी दिनचर्या में बदलाव करना होगा। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सुबह-शाम ठंड से बचाव करना चाहिए। धान की कटाई में जुटे किसान, रबी की तैयारी शुरू मौसम में आए बदलाव का असर खेती-किसानी पर भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश के कई जिलों में खरीफ की प्रमुख फसल धान की कटाई चल रही है। मौसम शुष्क रहने से किसानों को कटाई, मड़ाई और उपज को सुखाने में सहूलियत मिल रही है। खेतों में नमी की स्थिति के अनुसार किसान अगली फसल की तैयारी भी कर रहे हैं। जिन खेतों में खरीफ की फसल कट चुकी है, वहां जुताई और खेत तैयार करने का काम शुरू हो गया है। किसान गेहूं, सरसों और दलहन की बुआई की तैयारी में जुटे हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, रबी की फसलों की बुआई समय पर करना जरूरी है। किसानों को खेत की नमी, स्थानीय तापमान और फसल की उपयुक्त किस्म को ध्यान में रखकर बुआई की योजना बनानी चाहिए। कटी हुई धान की फसल को सुरक्षित और सूखे स्थान पर रखना भी जरूरी है, ताकि नमी के कारण अनाज की गुणवत्ता प्रभावित न हो। यूपी में मानसूनी सीजन में कहां-कहां कम बारिश हुई? ग्राफिक में देखिए यूपी में मानसूनी सीजन में कहां-कहां ज्यादा बारिश हुई? ग्राफिक में देखिए भारी बारिश के बाद क्या ठंड भी कड़ाके की होगी, गीजर, ब्लोअर का मार्केट कैसा रहेगा मौसम विभाग का अनुमान था कि इस साल यूपी में कम बारिश होगी। लेकिन, 26 सितंबर को मौसम विभाग ने बताया कि यूपी में तय कोटे से 2% ज्यादा बारिश हुई है। इतना ही नहीं, वाराणसी, प्रयागराज, बहराइच, उन्नाव, बाराबंकी जैसे 32 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। अब आम आदमी अनुमान लगा रहा है कि लगातार बारिश की वजह से इस साल सर्दियां जल्दी आ जाएंगी। तो क्या अलनीनो का असर खत्म हो गया है? वाकई सर्दियां जल्दी शुरू हो जाएंगी? इस साल हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ेगी या सामान्य रहेगी? पढ़िए यूपी एक्सप्लेनर में…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User