यूट्यूबर अश्वी यादव के घर फायरिंग साजिश का हिस्सा:एसएसपी बोले- नाबालिग से मिली अहम जानकारी, साजिशकर्ता जल्द होंगे गिरफ्तार

Oct 16, 2026 - 18:08
0
यूट्यूबर अश्वी यादव के घर फायरिंग साजिश का हिस्सा:एसएसपी बोले- नाबालिग से मिली अहम जानकारी, साजिशकर्ता जल्द होंगे गिरफ्तार
इटावा में यूट्यूबर अश्वी यादव के घर 30 सितंबर की रात हुई फायरिंग के मामले को एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने साजिश और षड्यंत्र का हिस्सा बताया है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि मामले में गिरफ्तार नाबालिग से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं। इनके आधार पर पुलिस साजिश में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। एसएसपी ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का मीडिया के सामने खुलासा करने की बात कही। वहीं, अश्वी यादव समेत छह लोगों के खिलाफ दर्ज रंगदारी के मुकदमे में वादी आशुतोष यादव शुक्रवार को अपने अधिवक्ता के साथ भरथना थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को अपने पक्ष से जुड़े साक्ष्य और सबूत सौंपे। फायरिंग के मामले में दो आरोपी जेल भेजे एसएसपी ने बताया कि फायरिंग की घटना की जांच फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस कर रही है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार बाल अपचारी से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस घटना के पीछे की साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। एसएसपी के मुताबिक, साजिश में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इसके बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा मीडिया के सामने किया जाएगा। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ रंगदारी का मुकदमा दूसरी ओर, भरथना थाने में कोर्ट के आदेश पर यूट्यूबर अश्वी यादव समेत छह लोगों के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में वादी आशुतोष यादव शुक्रवार को अपने अधिवक्ता के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को अपने पक्ष से जुड़े साक्ष्य सौंपे। पुलिस इन साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि मामले से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। अश्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पुलिस पर लगाए आरोप रंगदारी का मुकदमा दर्ज होने के बाद अश्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस पर पैसे लेकर मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया था। इस पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह आरोप गलत है, क्योंकि मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस नियमानुसार मामले की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग और रंगदारी के बीच संबंध तलाश रही पुलिस एसएसपी ने बताया कि अश्वी यादव के घर फायरिंग और रंगदारी के मुकदमे, दोनों मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं और फायरिंग के पीछे किन लोगों की भूमिका रही है। नाबालिग से पूछताछ में मिली जानकारी और रंगदारी के मामले में वादी की ओर से दिए गए साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है। फिलहाल फायरिंग के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User