यूपीआई लेन-देन पर MDR लगाने का विरोध:व्यापार मंडल ने PM को भेजा ज्ञापन, छोटे व्यापारियों पर बोझ न डालने की मांग

Oct 10, 2026 - 16:16
0
यूपीआई लेन-देन पर MDR लगाने का विरोध:व्यापार मंडल ने PM को भेजा ज्ञापन, छोटे व्यापारियों पर बोझ न डालने की मांग
औरैया में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) व्यवस्था का विरोध किया है। शनिवार को दोहर दो बजे एसडीएम सदर के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा गया। इसमें छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न डालने की मांग की गई है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू वाजपेई ने ज्ञापन में कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के सरकारी प्रयास अच्छे हैं। यूपीआई ने भुगतान प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाया है। ऐसे में यूपीआई लेन-देन पर शुल्क लगाने से व्यापारियों के सामने नई आर्थिक चुनौती आ सकती है। ज्ञापन में बताया गया कि 2000 रुपये से अधिक के सामान्य यूपीआई लेन-देन पर 0.4 प्रतिशत MDR शुल्क लगाने की चर्चा से व्यापारी चिंतित हैं। छोटे दुकानदार पहले से ही महंगाई और कम मुनाफे जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगने से उनकी आय पर असर पड़ सकता है। व्यापार मंडल ने मांग की है कि यह प्रस्तावित शुल्क लागू न किया जाए। उन्होंने छोटे कारोबारियों के लिए डिजिटल भुगतान प्रोत्साहन योजना बनाने और यूपीआई व्यवस्था को सरल व कम खर्चीला रखने की भी मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User