यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर सीमा बढ़ाने की मांग:सांसद को पीएम मोदी के नाम दिया लेटर, 2 हजार की जगह 10 हजार हो लिमिट

Oct 03, 2026 - 18:44
0
यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर सीमा बढ़ाने की मांग:सांसद को पीएम मोदी के नाम दिया लेटर, 2 हजार की जगह 10 हजार हो लिमिट
औरैया में शनिवार दोपहर 2 बजे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सांसद जितेंद्र दोहरे के जरिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर की सीमा बढ़ाने की मांग की गई। 2 हजार से बढ़ाकर 10 हजार करने की मांग मंडल के अनुसार यूपीआई डिजिटल भुगतान का अहम जरिया है। सरकार ने 15 अक्टूबर से 2 हजार रुपए से ज्यादा के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लागू किया है। इसकी मासिक अधिकतम सीमा एक लाख रुपए है। व्यापार मंडल ने लेनदेन की सीमा 2 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपए करने की मांग की। मासिक सीमा 5 लाख करने का सुझाव व्यापार मंडल ने मासिक अधिकतम एमडीआर सीमा भी एक लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने की मांग की। मंडल का कहना है कि इससे व्यापारियों पर बोझ कम होगा और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री से विचार करने की अपील मंडल ने प्रधानमंत्री से दोनों सुझावों पर विचार करने की अपील की। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार, सुधीर सिंह कुशवाह, गोपालजी दुबे, सल्लू विश्नोई, आनंद विश्नोई, राजकुमार सक्सेना, लख्मी पोरवाल और अमर मिश्रा प्रमुख रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User