राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा:बलिया में एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर समीक्षा की मांग
बलिया में शनिवार दोपहर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के सदस्यों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन डीएम प्रतिनिधि को सौंपा। मोर्चा ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 का मकसद इन वर्गों को भेदभाव से बचाना है। लेकिन, कानून के गलत इस्तेमाल से आरोपी व्यक्तियों और उनके परिवारों को परेशानी होती है। मोर्चा ने केंद्र सरकार और संसद से मांग की है कि SC/ST एक्ट के उन प्रावधानों की समीक्षा हो, जिनके दुरुपयोग की शिकायतें आती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि जहां एक्ट के जरूरी तत्व पहली नजर में साबित न हों, वहां कोर्ट दखल दे सकता है। उनकी मांग है कि असली पीड़ितों को सुरक्षा मिले, निर्दोषों के अधिकारों की रक्षा हो। संदिग्ध आरोपों में निष्पक्ष जांच के लिए मजबूत व्यवस्था बने।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)