युवा कांग्रेस ने अमित शाह-ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका:मतदाताओं के अधिकार और कांग्रेस नेताओं से बदसलूकी पर नाराजगी, इस्तीफे तक संघर्ष का ऐलान
सुल्तानपुर में मतदाताओं के अधिकारों पर डकैती व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं के साथ अभद्रता को लेकर युवा कांग्रेस में आक्रोश दिखा। शुक्रवार 3 बजे युवक कांग्रेस के अध्यक्ष की अगुवाई में दर्जनों युवा कांग्रेस के नेताओं व पदाधिकारियो ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट गेट पर अमित शाह व ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से युवा जिला अध्यक्ष संतोष वर्मा की अगुवाई में निकला विरोध मार्च सुपर मार्केट पंचमुखी चौराहा होते हुए एसपी कार्यालय के सामने पहुंचा। यहां युवा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। संतोष वर्मा नकहा मतदाताओंके अधिकारों की रक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए संघर्ष जारी रहेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक युवा कांग्रेस की लड़ाई थमने वाली नहीं है।युवा नेता अखंड मिश्रा ने कहा भारत के आम आदमी को अब लोकतंत्र व अपना अधिकार बचाने के लिए चुनाव आयोग से भी सावधान रहने की जरूरत है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर युवाओं के सामने भाजपा और चुनाव आयोग के षड्यंत्रसामने रखेंगे इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मानस तिवारी, जिला महासचिव अखंड मिश्रा, संजय यादव, अनमोल मिश्रा, प्रदीप निषाद, सचिन यादव, सूरज आनंद, चंदन दुबे, रेहान खान, आदर्श मिश्रा, संतोष तिवारी, सतीश यादव, आलोक उपाध्याय, राहुल यादव आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)