12वीं की छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी:मिशन शक्ति में जाह्नवी कुशवाह ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, दिए निर्देश

Oct 15, 2026 - 19:27
0
12वीं की छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी:मिशन शक्ति में जाह्नवी कुशवाह ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, दिए निर्देश
मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को मजबूत बनाने के लिए ट्रांस यमुना थाने में एक खास पहल की गई। कक्षा 12 की छात्रा जाह्नवी कुशवाह को एक दिन के लिए थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। यू सेंट स्टीफंस स्कूल में पढ़ने वाली जाह्नवी, खंदौली थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी मुकेश कुमार कुशवाह की बेटी हैं। इस दौरान उन्होंने थाने के रिकॉर्ड्स देखे और पुलिस के काम को समझा। जाह्नवी ने थाने पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। इस पहल से छात्रा को पुलिस के कामकाज और जनसुनवाई की प्रक्रिया को करीब से जानने का मौका मिला। मिशन शक्ति अभियान का मकसद महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस विभाग ऐसी जिम्मेदारियां देकर छात्राओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User