मैनपुरी में युवक पर तारपीन डालकर आग लगाई, झुलसा:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
मैनपुरी में पुताई के दौरान हुए मामूली विवाद में एक युवक को तारपीन का तेल डालकर आग लगा दी गई। घटना में युवक हरिओम गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरिओम (35) बंसी गौरा पीपल वाली गली में पुताई का काम कर रहे थे। आरोप है कि 13 अक्टूबर को उनके साथ काम कर रहे आंसू उर्फ आशीष ने मजाक में हरिओम की पैंट पर रंग लगा दिया। इसके बाद रंग साफ करने के लिए तारपीन का तेल इस्तेमाल करने की बात हुई। आरोप है कि आंसू उर्फ आशीष ने हरिओम पर पूरी बोतल तारपीन का तेल डाल दिया। हरिओम के मना करने के बावजूद, उसने घर से रसोई गैस से अखबार जलाकर हरिओम के पीछे आग लगा दी। आग की चपेट में आने से हरिओम के हाथ और दोनों पैर झुलस गए। गंभीर रूप से घायल हरिओम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी आंसू उर्फ आशीष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)