15 लाख की ड्रग्स के साथ 3 तस्कर अरेस्ट:गाजियाबाद पुलिस ने 36 मुकदमे वाले राजेश के पैर में दौड़ाकर गोली मारी
गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में रविवार आधी रात पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के दौरान 3 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुठभेड़ में राजेश उर्फ राहुल उर्फ मूसा उर्फ विनोद पैर में दौड़ाकर गोली मारी। जबकि उसके दो साथी तुषार सिंह और अभय उर्फ गौरव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 33 किलोग्राम ड्रग्स, दो तमंचे और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे कविनगर की कार्यवाहक एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि रविवार को थाना मधुबन बापूधाम पुलिस और स्वाट टीम नगर जोन की संयुक्त टीम 16 मंजिला गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। जहां दुहाई रेलवे फाटक की तरफ से एक स्कूटी पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने रुकने के बजाय स्कूटी मोड़कर भागने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने भी स्कूटी सवार बदमाशों का पीछा शुरू किया। जहां एक बदमाश ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने भी घेराबंदी की। जिसके बाद स्कूटी छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने एक बदमाश को पैर में गोली मारकर अरेस्ट किया। करीब 15 लाख की ड्रग्स बरामद एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 33 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेश उर्फ राहुल उर्फ मूसा उर्फ विनोद पुत्र अशोक कुमार, तुषार सिंह पुत्र अमन सिंह और अभय उर्फ गौरव पुत्र अरविंद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी गाजियाबाद के सेक्टर-23, संजयनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। राजेश पर 36 केस दर्ज हैं। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। यह ड्रग्स गाजियाबाद में अलग अलग स्थानों पर सप्लाई की जानी थी। जो छत्तीसगढ़ के तस्कर द्वारा इन्हें बेची गई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)