26 अक्टूबर का राशिफल:कर्क वालों के ट्रांसफर-तरक्की के योग और नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं, कन्या राशि वालों को फंसा पैसा मिल सकता है
सोमवार, 26 अक्टूबर को कर्क राशि वालों की प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री पूरी हो सकती है। बिजनेस में प्रभावशाली संपर्कों से महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं और सरकारी नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर-तरक्की के अच्छे योग हैं। मकर राशि वालों को कारोबार में ऐसी उपलब्धि मिल सकती है, जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की थी। कन्या राशि वालों की फंसी हुई पेमेंट वापस आने की संभावना है। सिंह राशि वालों को महत्वपूर्ण बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं और सरकारी मामले का समाधान निकल सकता है। वृष राशि के नौकरी की कोशिश कर रहे युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है। कुंभ राशि वालों की प्रॉपर्टी बिजनेस में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। मीन राशि वालों की स्थान परिवर्तन की कोशिश भी सफल होने के संकेत हैं। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष - पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बीतेगा और उनकी जरूरतों पर खुलकर खर्च कर सकते हैं। लोगों की नजर में आपकी छवि बेहतर होगी। परिवार और करीबी लोगों के साथ संबंध भी मजबूत होंगे। युवाओं ने किसी प्रोजेक्ट के लिए जो कोशिश की है, वह अब सफलता की ओर बढ़ सकती है।
नेगेटिव- फाइनेंस या पैसों के लेनदेन से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। पहले उससे जुड़ी सभी बातों पर अच्छी तरह विचार करें, तभी सही निर्णय लेना आसान होगा। घर के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल या रोक-टोक करने से परिवार के लोग नाराज हो सकते हैं। करियर- बिजनेस में अपनी आर्थिक क्षमता से ज्यादा निवेश न करें, वरना नुकसान होने की आशंका है। पार्टनरशिप शुरू करने की योजना है तो उसे आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है। इसके साथ उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी।
लव- परिवार के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का भाव घर में सुख-शांति बनाए रखेगा। विवाहेतर संबंधों के कारण पारिवारिक तनाव पैदा हो सकता है।
हेल्थ- तनाव और थकान का असर शारीरिक सेहत पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7 वृष - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपने संपर्क और मजबूत करें, क्योंकि इन्हीं के जरिए मन मुताबिक नतीजे मिल सकते हैं। दिनभर ऊर्जा महसूस होगी। घर की सुख-सुविधाओं और व्यवस्था से जुड़े कामों में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
नेगेटिव- बेवजह के विवाद से दूर रहें। कोई बना हुआ काम बिगड़ने से मन दुखी हो सकता है। ऐसी स्थिति में भावनाओं में बहने के बजाय व्यावहारिक तरीके से सोचें। संतान की किसी गलत गतिविधि को नजरअंदाज न करें और उसकी गतिविधियों पर ध्यान रखें। करियर- बिजनेस का लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। कारोबार को लेकर लंबे समय से जो योजनाएं या सपने हैं, उन्हें वास्तविक रूप देने के लिए समय अनुकूल है। नौकरी पाने की कोशिश कर रहे युवाओं को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच मतभेद हो सकते हैं। इन्हें समय रहते नहीं सुलझाया तो छोटी बात आगे बढ़ सकती है।
हेल्थ- ज्यादा काम का असर सेहत पर पड़ सकता है। थकान भी महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6 मिथुन - पॉजिटिव- मेहनत और समझदारी से आपकी उम्मीदें पूरी हो सकती हैं। जोखिम वाले कामों में रुचि बढ़ेगी और इन्हें करने में उत्साह महसूस होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी भागीदारी रहेगी। बातचीत और सही कम्युनिकेशन के जरिए कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं।
नेगेटिव- किसी दूसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी से आपको नुकसान हो सकता है। इसका असर घर के माहौल पर भी पड़ सकता है। करीबी रिश्तेदार या दोस्त से संबंध खराब न होने दें। यात्रा कर रहे हैं तो अपने सामान की सुरक्षा पर खास ध्यान रखें। करियर- बिजनेस के लंबे समय से रुके सभी काम निपटाने के लिए समय अनुकूल है। स्टाफ के साथ तालमेल बनाने में कुछ परेशानी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने करियर को लेकर ज्यादा गंभीर होना होगा। अधिकारियों से संबंध खराब होने की स्थिति न बनने दें।
लव- परिवार के किसी सदस्य के नकारात्मक व्यवहार के कारण घर का माहौल चिंताजनक रह सकता है। ऐसे प्रेम संबंध में समय खराब न करें, जिसका कोई स्पष्ट भविष्य नहीं दिख रहा हो।
हेल्थ- ज्यादा तनाव आपकी कार्यक्षमता कम कर सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1 कर्क - पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ा कोई काम चल रहा है तो आज पूरा हो सकता है। आर्थिक योजनाओं को सफल बनाने के लिए समय अनुकूल है और आपकी कोशिश सफल होने की संभावना है। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। उनसे कोई कीमती उपहार भी मिल सकता है।
नेगेटिव- निवेश करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी जरूर हासिल करें, वरना बाद में पछतावा हो सकता है। अनजान लोगों की बातों में आकर फैसला न लें। अपने काम और योजना पर ध्यान देना बेहतर होगा। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों के रास्ते में फिलहाल कुछ रुकावटें रह सकती हैं। करियर- कारोबार की व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रभावशाली और राजनीतिक संपर्कों की मदद से बिजनेस की गतिविधियां बेहतर होंगी। इन्हीं संपर्कों से महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट मिलने के भी संकेत हैं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर और तरक्की के अच्छे योग बन रहे हैं।
लव- घर में सुकून रहेगा। परिवार के लोगों के बीच तालमेल और सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। रिश्तों में अपनापन भी बढ़ेगा।
हेल्थ- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4 सिंह - पॉजिटिव- घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा और आपसी मेलजोल से खुशी मिलेगी। घर के बुजुर्गों के साथ मंदिर या किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना भी बन सकती है। कोई सरकारी मामला लंबे समय से चल रहा है तो उसका समाधान निकलने की संभावना है।
नेगेटिव- किसी दोस्त से धोखा मिलने के कारण कुछ समय मन उदास रह सकता है और नकारात्मक विचार आ सकते हैं, लेकिन यह स्थिति ज्यादा समय नहीं रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई के बजाय गैरजरूरी गतिविधियों में ज्यादा समय लगा सकते हैं। इसका असर उनके रिजल्ट पर पड़ सकता है। करियर- कारोबारी गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी। अभी की गई मेहनत का फायदा तुरंत नहीं, लेकिन निकट भविष्य में बेहतर रूप में मिल सकता है। मीडिया, फोन या किसी संदेश के जरिए बिजनेस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट मिलने के भी संकेत हैं।
लव- परिवार के सभी लोगों का सहयोग आपको आत्मविश्वास और खुशी देगा। प्रेम संबंध में उम्मीद के मुताबिक नतीजा न मिलने से निराशा हो सकती है।
हेल्थ- मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1 कन्या - पॉजिटिव- ज्यादातर समय परिवार से जुड़े कामों में बीतेगा। सभी काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होने पर संतोष महसूस होगा। किसी धार्मिक गतिविधि में आपकी खास मौजूदगी रह सकती है। अपनी पसंद के किसी काम में भी रुचि बनी रहेगी।
नेगेटिव- दिन की शुरुआत में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थिति सामान्य हो जाएगी। गलत या गैरकानूनी कामों से पूरी तरह दूर रहें। बोलचाल और गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना बिना वजह किसी से संबंध खराब हो सकते हैं। करियर- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। कोई महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरा होने से उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम वाले कामों में पैसा लगाने से बचें। कहीं पेमेंट फंसी हुई है तो उसके वापस मिलने की संभावना है। ऑफिस में राजनीति वाला माहौल रह सकता है, इसलिए उससे खुद को दूर रखें।
लव- परिवार के लोगों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। युवाओं को प्रेम संबंध के कारण अपने करियर से समझौता नहीं करना चाहिए।
हेल्थ- इंफेक्शन, खांसी-जुकाम और गले में दर्द जैसी समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7 तुला - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। आसपास की परिस्थितियों में बदलाव आएगा और उसके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। हालांकि इन अवसरों का कितना फायदा मिलेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप समय का कितना सही इस्तेमाल करते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं।
नेगेटिव- रोज के कामों की व्यवस्था बनाए रखें। समय और परिस्थिति के अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव करना होगा। आपकी भावुकता और जरूरत से ज्यादा उदारता का कुछ लोग फायदा उठा सकते हैं। सोशल मीडिया और गैरजरूरी दोस्तों में ज्यादा समय खराब न करें। करियर- बिजनेस में कर्मचारियों और सहयोगियों की मदद से व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी मिलता रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। किसी प्रिय दोस्त से मुलाकात पुरानी अच्छी यादें ताजा कर सकती है।
हेल्थ- सेहत को लेकर कोई खास परेशानी नहीं दिख रही, लेकिन खानपान और दिनचर्या बिगड़ने न दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5 वृश्चिक - पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद परिवार और रिश्तेदारों के लिए समय निकाल पाएंगे। अपनी कार्यकुशलता से उम्मीद के मुताबिक फायदा मिल सकता है। अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए समय अच्छा है। दिन आगे बढ़ने के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी।
नेगेटिव- बच्चों के साथ कुछ समय बिताने और उनकी समस्याएं समझने से उनका मनोबल बढ़ेगा। गैरजरूरी यात्रा आज समय और पैसा दोनों खराब कर सकती है। युवाओं को आलस या बहुत ज्यादा सोच-विचार में समय खराब करने से बचना होगा। करियर- काम करने के तरीके में कुछ बदलाव जरूरी हो सकते हैं। मार्केटिंग और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़ी गतिविधियों में सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में ज्यादा सावधानी रखनी होगी। कोई गलती होने पर जांच जैसी स्थिति बन सकती है।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। परिवार के लोगों में अच्छा तालमेल रहने से घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। ऐसे प्रेम संबंधों में समय खराब न करें जो आपके दूसरे जरूरी कामों को प्रभावित करें।
हेल्थ- गुस्सा और जल्दबाजी ब्लड प्रेशर की परेशानी बढ़ा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8 धनु - पॉजिटिव- अपनी पसंद के कामों में समय बिताने से ऊर्जा और खुशी महसूस होगी। ज्यादातर काम बिना बड़ी रुकावट के पूरे हो सकते हैं, हालांकि मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने प्रोजेक्ट में अच्छी सफलता मिलने से राहत और संतोष मिलेगा।
नेगेटिव- गुस्सा और बेवजह शक करने की आदत में सुधार जरूरी होगा। आमदनी के साथ खर्च भी बढ़ेंगे। किसी व्यक्ति पर भरोसा करके बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं तो पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। करियर- बिजनेस की कार्यप्रणाली पहले से बेहतर होगी। इनकम टैक्स, सेल्स टैक्स या हिसाब-किताब से जुड़ा कोई मामला परेशानी पैदा कर सकता है। रिकॉर्ड और लेनदेन में पारदर्शिता रखना जरूरी होगा। नया काम शुरू करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है।
लव- किसी बाहरी व्यक्ति की दखलअंदाजी परिवार में न होने दें। आपसी समझ से घर का माहौल शांत रह सकता है। प्रेम संबंधों में उम्मीद के मुताबिक स्थिति न बनने से निराशा रहेगी।
हेल्थ- नकारात्मक विचार मानसिक शांति और सेहत दोनों को प्रभावित कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2 मकर - पॉजिटिव- अपनी प्रतिभा और क्षमता लोगों के सामने लाने के लिए समय अनुकूल है। किसी चुनौती से घबराने के बजाय उसे स्वीकार करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आध्यात्मिक विचारों से मानसिक और आत्मिक खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में की गई मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
नेगेटिव- हर परिस्थिति में संतुलित रहना जरूरी होगा। योजनाओं को सही तरीके से लागू करने के लिए नकारात्मक सोच से बचें। बोलचाल और गुस्से पर भी नियंत्रण रखें। विवाद या झगड़े जैसी स्थिति बनने की आशंका है। करियर- कारोबार में ऐसी चौंकाने वाली उपलब्धि मिल सकती है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। महत्वपूर्ण और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। उनसे कुछ नया सीखने का मौका भी मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है।
लव- घर का माहौल खुशनुमा बनाए रखने में पति-पत्नी दोनों की खास भूमिका रहेगी। प्रेम संबंध में भी आपसी समझ और तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।
हेल्थ- मौसम के कारण खांसी-जुकाम और गले में इंफेक्शन जैसी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9 कुंभ - पॉजिटिव- दिन सामान्य रहेगा, लेकिन किसी खास उद्देश्य के लिए की गई कोशिश काफी हद तक सफल हो सकती है। घर के लिए कोई नई चीज खरीदी जा सकती है। परिवार के वरिष्ठ लोगों का अनुभव और मार्गदर्शन आपके लिए खास उपयोगी रहेगा।
नेगेटिव- कोई निजी काम मन मुताबिक न बनने से परेशानी हो सकती है। अचानक कुछ खर्च सामने आएंगे। किसी फैसले में उलझन है तो वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से रास्ता निकल सकता है। करियर- कारोबार की अंदरूनी गतिविधियों पर निगरानी रखना जरूरी होगा। मेहनत के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। युवाओं को सफलता के लिए अपने काम को पूरी गंभीरता से लेना होगा।
लव- परिवार में मधुरता और अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंध में एक-दूसरे के प्रति ईमानदारी बनाए रखना जरूरी होगा।
हेल्थ- कब्ज और गैस की परेशानी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6 मीन - पॉजिटिव- मन खुश रहेगा। निवेश और पैसों से जुड़ी गतिविधियों में व्यस्तता हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से राहत मिलेगी। करीबी रिश्तेदार घर आ सकते हैं। स्थान परिवर्तन के लिए लंबे समय से की जा रही कोशिशों में सफलता मिलने के संकेत हैं।
नेगेटिव- अपनी क्षमता से ज्यादा काम करने का असर सेहत पर पड़ सकता है। कोई भी काम जल्दबाजी में शुरू करने के बजाय पूरी योजना बनाकर करें। नकारात्मक बातों पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देने से सोच और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो सकते हैं। करियर- बिजनेस की कार्यप्रणाली सुचारू रूप से चलती रहेगी। काम की क्वालिटी को और बेहतर करने की जरूरत होगी। आर्थिक मामलों पर अभी ज्यादा सोच-विचार करना जरूरी है। अपनी योजनाएं दूसरों के सामने जाहिर न करें। ऑफिस के सभी जरूरी काम समय पर पूरे करें।
लव- परिवार के लोग आपकी भावनाएं समझेंगे और सहयोग करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को मिलने का मौका मिल सकता है।
हेल्थ- ज्यादा काम के कारण मानसिक और शारीरिक थकान रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)