गाजियाबाद में 17 वीं मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत:वेव सिटी क्षेत्र की सिटी अपार्टमेंट में खेलते समय हुआ हादसा, AC का वेंट खुला हुआ था

Oct 25, 2026 - 22:41
0
गाजियाबाद में 17 वीं मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत:वेव सिटी क्षेत्र की सिटी अपार्टमेंट में खेलते समय हुआ हादसा, AC का वेंट खुला हुआ था
गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र की सिटी अपार्टमेंट में रविवार देर शाम 17 वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के गिरने की आवाज सुनकर गार्ड भी मौके पर पहुंचे। बच्चे को निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस की जांच में सामने आया कि एसी का वेंट खुला हुआ था, जहां खेलते समय बच्चा नीचे गिर गया। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। खेलते समय हुआ हादसा वेव सिटी क्षेत्र में आदित्य वर्ल्ड सिटी की सिटी अपार्टमेंट में के 1703 में अंशिल गोयल अपने परिवार के साथ 17वीं मंजिल पर रह रहे हैं। रविवार देर शाम करीब 8 बजे तीर्थ (3 साल) पुत्र अंशिल गोयल खेलते समय नीचे गिर गया। जहां फ्लैट में रहने वाले पड़ोसी आशीष ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बच्चे को आनन फानन में कविनगर के मणिपाल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीर्थ फ्लैट पर खेल रहा था। इसी दौरान AC वेंट खुला हुआ था जिसमें से गिर गया था। जहां से बच्चा गिरा है वह करीब 170 फीट की ऊंचाई है। जिससे बच्चे का सिर भी फट गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User