15 से 19 अक्टूबर तक डांडिया नाइट में मचेगा धमाल:गोरखपुर के कचहरी क्लब में डीजे अविकोडर और एंकर पलक जमाएंगे रंग

Oct 10, 2026 - 19:00
0
15 से 19 अक्टूबर तक डांडिया नाइट में मचेगा धमाल:गोरखपुर के कचहरी क्लब में डीजे अविकोडर और एंकर पलक जमाएंगे रंग
गोरखपुर में 15 से 19 अक्टूबर तक कचहरी क्लब में 'परंपरागत डांडिया महोत्सव' का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में गरबा और डांडिया की धुनों पर लोग जमकर थिरक सकेंगे। लाइव डीजे, सेल्फी जोन और फ्री फोटोशूट रहेगा खास आयोजकों ने बताया कि इस डांडिया उत्सव को यादगार बनाने के लिए कई खास इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में लाइव डीजे, ढोल की थाप, स्पेशल डांस परफॉर्मेंस, सेल्फी जोन और फ्री फोटोशूट का मजा मिलेगा। उत्सव में रंग जमाने के लिए डीजे अविकोडर (DJ Avicoder) आ रहे हैं, जो अपने धमाकेदार ट्रैक्स से समां बांधेंगे। वहीं, पूरे इवेंट को होस्ट करने और स्टेज पर रोनक बढ़ाने के लिए मशहूर एंकर पलक श्रीवास्तव मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी के क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य और हॉकी संघ गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष सकरें मौजूद रहेंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर पार्षद रनजय सिंह 'जुगनू' शिरकत करेंगे। आयोजक और बुकिंग डिटेल्स इस शानदार इवेंट को 'अन्नपूर्णा सेवा समिति' प्रेजेंट कर रही है, जबकि आयोजन 'रूबी गारमेंट एंटरप्राइज' और मैनेजमेंट 'एस आर प्रोडक्शन' द्वारा किया जा रहा है। साथ ही दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर पर जुड़ा है। इवेंट में एंट्री और टिकट बुकिंग के लिए कचहरी क्लब मैदान में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा आयोजकों ने पास और जानकारी के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए हैं: 7054488454, 7607137577, 8858152101, 9918327131। त्योहार के इस मौसम में दोस्तों और फैमिली के साथ डांडिया नाइट का आनंद उठाने के लिए शहरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User