रिटायर्ड एयरफोर्स सार्जेंट शराब ठेके के पास बेसुध मिला:परिजन अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; मौत की वजह साफ नहीं

Oct 10, 2026 - 19:00
0
रिटायर्ड एयरफोर्स सार्जेंट शराब ठेके के पास बेसुध मिला:परिजन अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; मौत की वजह साफ नहीं
बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के कालू कुआं इलाके में शनिवार शाम करीब 5 बजे शराब ठेके के पास एक व्यक्ति पड़ा मिला। जानकारी होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अतर्रा निवासी पंकज (40) पुत्र भैयालाल के रूप में हुई है। वह एयरफोर्स में सार्जेंट के पद पर तैनात रहा था और करीब दो साल पहले रिटायर हुआ था।परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को वापस ले गए है जानकारी के अनुसार, पंकज कालू कुआं में अपना मकान बनाकर रह रहा था। शनिवार सुबह वह घर से झगड़ा करके निकला था। इसके बाद शाम करीब पांच बजे वह कालू कुआं में शराब ठेके के पास पड़ा मिला। आसपास के लोगों की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, पंकज शराब पीने का आदी था। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। शराब ठेके के पास उसके पड़े मिलने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पंकज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वह एयरफोर्स से सार्जेंट के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। परिवार में उसकी दो बेटियां हैं। घटना के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद वे शव को लेकर अतर्रा चले गए। फिलहाल, पंकज की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User