बलिया के बाजारों में नवरात्र की खरीदारी तेज:चुंदरी, माला, फल, नारियल और पूजन सामग्री की मांग बढ़ी; रविवार से शुरू होंगे नवरात्र

Oct 10, 2026 - 19:00
0
बलिया के बाजारों में नवरात्र की खरीदारी तेज:चुंदरी, माला, फल, नारियल और पूजन सामग्री की मांग बढ़ी; रविवार से शुरू होंगे नवरात्र
बलिया में शारदीय नवरात्र को लेकर जिले के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। नवरात्र की तैयारियों के लिए बाजार सज गए हैं। मां दुर्गा की प्रतिमाओं, सजावटी सामान, पूजा सामग्री और फलाहार की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। शनिवार दोपहर बाद से खरीदारों की संख्या बढ़ने लगी और शाम होते-होते बाजारों में रौनक बढ़ गई। नवरात्र के लिए श्रद्धालु चुनरी, श्रृंगार का सामान, रोली, अक्षत, कलश, धूप, दीप और जटा नारियल की खरीदारी कर रहे हैं। रविवार से नवरात्र शुरू होने के चलते लोग पूजा-पाठ और व्रत से जुड़ी आवश्यक सामग्री जुटाने में लगे हैं। मिष्ठान विक्रेताओं ने भी व्रत में इस्तेमाल होने वाली मिठाइयों की विशेष तैयारी की है। देखें, 2 तस्वीरें… व्रत की सामग्री की भी बढ़ी मांग बाजार में व्रत के लिए मिट्टी के चकोरे, बर्तन, अखंड ज्योति और माता की पोशाकें उपलब्ध हैं। इसके अलावा रामदाना के लड्डू, गजक, व्रत वाले चिप्स और नमकीन की भी खरीदारी हो रही है। दुकानदारों के अनुसार, नवरात्र की शुरुआत से पहले लोग अपनी जरूरत के हिसाब से पूजा सामग्री और फलाहार के सामान खरीद रहे हैं। कलश के दाम में बढ़ोतरी दुकानदार संजय कुमार कश्यप ने बताया कि शनिवार को अमावस्या है और रविवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। शाम को बाजार में भीड़ बढ़ने के साथ बिक्री में भी तेजी आने की उम्मीद है। कलश विक्रेता ने बताया कि इस बार कलश के दाम बढ़े हैं। सामान्य कलश 45 से 60 रुपये तक में मिल रहा है, जबकि रंगीन कलश की कीमत 80 से 200 रुपये तक है। नवरात्र की तैयारियों के चलते बाजार में पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User