मैनपुरी में NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन:समान काम-समान वेतन और नियमितीकरण की मांग, भूख हड़ताल की चेतावनी

Oct 11, 2026 - 17:06
0
मैनपुरी में NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन:समान काम-समान वेतन और नियमितीकरण की मांग, भूख हड़ताल की चेतावनी
मैनपुरी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने रविवार दोपहर 3 बजे सीएमओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ‘समान काम-समान वेतन’ का नारा लगाकर नियमितीकरण की मांग उठाई। उन्होंने मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की बात कही। जरूरत पड़ने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी भी दी। 15 से 20 साल से सेवाएं देने का दावा प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि वे पिछले 15 से 20 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों की तुलना में कम मानदेय और सुविधाएं मिल रही हैं। कर्मचारियों के मुताबिक, करीब 10 हजार रुपये मासिक मानदेय में मौजूदा महंगाई के बीच परिवार का खर्च चलाना मुश्किल है। लंबे समय से सेवा देने के बाद भी नौकरी की स्थिरता और भविष्य की सुरक्षा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।्र नियमितीकरण और कैशलेस इलाज की मांग कर्मचारियों ने नियमितीकरण और समान काम के लिए समान वेतन को प्रमुख मांग बताया। इसके अलावा 10 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता और कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) का लाभ देने की मांग की। उन्होंने नियमित भर्तियों में संविदा कर्मियों के लिए कोटा निर्धारित करने की भी मांग उठाई। प्रदेश स्तर पर आंदोलन तेज करने की तैयारी कर्मचारियों ने कहा कि मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को प्रदेश स्तर पर तेज किया जाएगा। इसके तहत लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेशभर के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ प्रदर्शन करने की तैयारी है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला कार्यकारिणी का किया पुनर्गठन आंदोलन को व्यवस्थित और मजबूत बनाने के उद्देश्य से संगठन की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी किया गया। कर्मचारियों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से वेतन, नियमितीकरण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर ठोस कदम उठाने की अपील की। उनका कहना है कि आर्थिक सुरक्षा मिलने से वे बिना अनिश्चितता के स्वास्थ्य सेवाएं जारी रख सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User